Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, लोकसभा सचिवालय को सौंपा त्यागपत्र

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:23 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड सीट (Rahul Gandhi leaves Wayanad) छोड़ दी है और अब उन्होंने लोकसभा सचिवालय को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि राहुल रायबरेली सीट बरकार रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा (Image:ANI)

    नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने और वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बारे में औपचारिक रूप से सूचित किया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने आज इसके लिए लोकसभा सचिवालय को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी

    18वें लोकसभा चुनाव में दो सीटों (रायबरेली और वायनाड) से चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी अकेले सांसद हैं। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में वायनाड से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि राहुल रायबरेली सीट बरकार रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ रहे हैं।

    प्रियंका वायनाड से लड़ेंगी उपचुनाव 

    प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। वैसे अगर प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से जीतती हैं तो नेहरू-गांधी परिवार के संसद में तीन सदस्य हो जाएंगे। सोनिया गांधी राज्यसभा में और राहुल गांधी और प्रियंका लोकसभा में। प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा था कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी लेकिन अमेठी और रायबरेली से उनका दशकों पुराना जुड़ाव जारी रहेगा। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने के राहुल गांधी के फैसले की सराहना की और इसे सही राजनीतिक फैसला बताया।

    यह भी पढ़ें: Congress: लोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने सेट किया गोल, खरगे और राहुल ने बनाई रणनीति

    यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का वायनाड से चुनाव लड़ना कितना सही? कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिए बड़े संकेत