Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बालक बुद्धि को अमेठी छोड़ने पर....', राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी पर की टिप्पणी; क्यों भड़की बीजेपी?

    लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में मिली हार के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। राहुल गांधी के इस फैसले के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ टिप्पणी की। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आज एक पोस्ट करते हुए लिखा कि स्मृति ईरानी के खिलाफ कोई अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 12 Jul 2024 04:52 PM (IST)
    Hero Image
    स्मृति ईरानी पर राहुल गांधी के पोस्ट से भड़की भाजपा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा सरकार बंगला खाली किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके खिलाफ टिप्पणी की। स्मृति ईरानी के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों पर राहुल गांधी ने कड़ी निंदा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,"जीवन में हार-जीत तो होती रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।"

    भाजपा ने किया पलटवार 

    राहुल गांधी के इस पोस्ट पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा नेता अमित मालवीय  ने कांग्रेस सांसद के इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा,यह अब तक का सबसे कपट से भरा मैसेज है। कांग्रेस नेताओं को भेड़ियों की तरह  एक ऐसी महिला नेता के पीछे हमला किया, जिन्होंने राहुल गांधी को अमेठी में हराया और उनके अहंकार को चूर-चूर कर दिया। इन सब बकवासों से इस तथ्य को छुपा नहीं सकता है कि स्मृति ईरानी ने बालक बुद्धि को अमेठी छोड़ने के लिए मजबूर किया।

    बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रिसेंट बंगला मिला हुआ था। लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से शिकस्त मिली थी।

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi to Smriti Irani: 'हार जीत चलता है, लेकिन स्मृति ईरानी को...', राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की खास अपील