Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'दोषियों को जल्द मिलेगी सजा', राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 04:31 PM (IST)

    राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को नग्न घुमाने की घटना पर प्रियंका गांधी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने अपराधियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की अपील की है। प्रियंका ने कहा कि उम्मीद है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। इस मामले में महिला के पति समेत आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

    Hero Image
    राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया (Image: Jagran)

    नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर पीटने और नग्न कर घुमाने की घटना को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि इस मामले में महिला के पति समेत आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने की अपील की है।

    प्रियंका ने की घटना की निंदा

    प्रियंका ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना की निंदा करते हुए लिखा, 'महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित और सख्त कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाई जाएगी। उम्मीद है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।

    इससे पहले बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला बोला। भाजपा सांसद ने कहा, 'उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कुछ दिन बचे हैं। राजस्थान की जनता उन्हें सही दिशा दिखाएगी।'

    10 आरोपियों पर मामला दर्ज

    इस मामले में कुल 10 आरोपियों पर मामला दर्ज है। डीजीपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीजीपी मिश्रा ने कहा कि दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया था, 'एडीजी क्राइम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और हमने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक सभ्य समाज में, वहां इन जैसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा।'