Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला किसका? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिया जवाब

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 22 May 2024 11:35 AM (IST)

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Lok Sabha Election 2024 ) ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं क्योंकि वह देश भर में पार्टी के प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी 30 साल से राजनीति में हैं और उन्हें पता है कि किसे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए। प्रियंका भी राहुल गांधी के साथ हमारी स्टार प्रचारक हैं।

    Hero Image
    प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला किसका? (Image: Jagran)

    पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच यह कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रायबरेली से पहली बार चुनाव लड़ अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी। हालांकि, जब राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया तो यह दावा भी पूरी तरह से खारिज हो गया। अब सवाल है कि आखिर कांग्रेस प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला किसका था? इस पर अब कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुप्पी तोड़ी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुद प्रियंका गांधी ने लिया फैसला

    पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में खरगे ने बताया कि 'यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खुद प्रियंका गांधी का निर्णय था। हालांकि, खरगे ने भी प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने को उचित ठहराया है। खरगे ने कहा कि  सोनिया गांधी 30 साल से राजनीति में हैं और उन्हें पता है कि किसे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए।'

    प्रियंका हमारी स्टार प्रचारक

    कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि 'प्रियंका भी राहुल गांधी के साथ हमारी स्टार प्रचारक हैं, क्योंकि सोनिया गांधी जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनकी मांग है और हजारों लोग उन्हें सुनने आते हैं। वे दोनों हमारी संपत्ति हैं और अगर हम अपनी सारी संपत्ति एक जगह निवेश करते हैं, तो दूसरों का क्या होगा क्योंकि उन्हें भी दूसरों की मदद करनी है। उन्होंने जो भी फैसला लिया है, हम उसका स्वागत करते हैं।'

    कांग्रेस जानबूझकर कम सीटों पर लड़ रही चुनाव

    खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में जानबूझकर कम सीटों पर चुनाव लड़ा है, ताकि INDI गठबंधन को एकजुट रखा जा सके और भाजपा को हराया जा सके। कांग्रेस 328 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो अब तक की उसकी सबसे कम संख्या है और उसने INDI गठबंधन में अन्य विपक्षी दलों के लिए 200 से अधिक सीटें छोड़ी हैं।

    यह भी पढ़ें: 'PoK किसकी वजह से बना?' CM शिवराज ने गिनाए पंडित जवाहरलाल नेहरू की चार बड़ी गलतियां

    यह भी पढ़ें: Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव में भाजपा कितनी सीटें जीतेगी? प्रशांत किशोर ने कर दी भविष्यवाणी