Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'PoK किसकी वजह से बना?' CM शिवराज ने गिनाए पंडित जवाहरलाल नेहरू की चार बड़ी गलतियां

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 22 May 2024 10:09 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा देश ये पूछ रहा है कि किसकी वजह से देश के बंटवारा हुआ? विभाजन का कारण कांग्रेस और पंडित नेहरू थे। धारा 370 लगाने का पाप किसने किया? अगर तीन दिन और युद्ध चल जाता तो संपूर्ण कश्मीर हमारा होता। POK किसकी वजह से बना? पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से बना।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    एएनआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ये पूछ रहा है कि किसकी वजह से देश के बंटवारा हुआ? विभाजन का कारण कांग्रेस और पंडित नेहरू थे। धारा 370 लगाने का पाप किसने किया? अगर तीन दिन और युद्ध चल जाता तो संपूर्ण कश्मीर हमारा होता। POK किसकी वजह से बना? पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से बना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से ना सिर्फ धारा 370 हटा बल्कि सीएए लागू करके पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अपमानित हो रहे थे, उन्हें भारत की नागरिकता मिल रहा है।

    अगले छह महीनों में भारत का हिस्सा बनेगा पीओके: सीएम योगी

    कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो पाकिस्तान के लिए गुलाम जम्मू-कश्मीर को बचाना भी मुश्किल हो रहा है। मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनते ही छह माह में गुलाम जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा होगा।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान; भारत के साथ रहना चाहती है गुलाम कश्मीर की जनता, 6 महीने में होगा भारत का हिस्सा