विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Praful Patel in ED: प्रफुल्ल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय ने की 12 घंटे पूछताछ

By Nitin AroraEdited By:
Published: Fri, 18 Oct 2019 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 11:45 PM (IST)

प्रफुल्ल पटेल की पेशी से पहले ही ईडी के अधिकारी इस मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं।

Praful Patel in ED: प्रफुल्ल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय ने की 12 घंटे पूछताछ
Praful Patel in ED: प्रफुल्ल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय ने की 12 घंटे पूछताछ

मुंबई, प्रेट्र। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। यह मामला अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची की कथित गैरकानूनी संपत्तियों से जुड़ी मनी लांड्रिंग जांच का है।संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में सुबह 10.30 बजे पहुंचे थे। दिनभर की पूछताछ के बाद ईडी के वरिष्ठ अधिकारी शाम करीब 6.30 बजे कार्यालय से चले गए थे, लेकिन जांच अधिकारी प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ करते रहे। 12 घंटे चली पूछताछ के बाद रात लगभग 10.30 बजे प्रफुल्ल पटेल ईडी कार्यालय से बाहर निकले।

जांच में नहीं कर रहे सहयोग

एक ईडी अधिकारी ने दावा किया कि प्रफुल्ल पटेल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें शनिवार को फिर समन किया जाएगा, तो उक्त अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि भविष्य में उनका सामना पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के आरोपित और हाउसिंग डेवलेपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआइएल) के राकेश वधावन से कराया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि प्रफुल्ल पटेल और एचडीआइएल के बीच लिंक रहे हैं। बता दें कि ईडी इससे पहले विमानन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में भी प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ कर चुका है।

 पटेल को समन करने के समय पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। शर्मा ने कहा, 'चुनाव आस-पास हैं, इसलिए ईडी ने प्रफुल्ल पटेल को तलब किया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कानून अपना पाठ्यक्रम लेगा और देश को संविधान में निहित कानूनों के अनुसार चलना चाहिए।'

प्रफुल्ल पटेल की पेशी से पहले ही ईडी के अधिकारी इस मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं। जांच के पीछे यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं विदेशी खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और वर्ली के सीजे हाउस बिल्डिंग को खरीदने के लिए तो नहीं किया गया। बता दें कि अगस्त 2013 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मिर्ची, अंडरवर्ल्ड डॉन और 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के साथ उन सीरियल ब्लास्ट मामले के आरोपियों में भी शामिल था

 जानकारी के मुताबिक, ED के दस्तावेजों यह बताते है कि पटेल और उनकी पत्नी वर्षा द्वारा चलाई जाने वाली कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स ने अंडरवर्लड डॉन और वांछित भगोड़े दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची के स्वामित्व वाले एक भूखंड पर 15 मंजिला इमारत का निर्माण किया, जो एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट चलाता है, जिसके मुंबई और दुबई में गहरे संबंध हैं। वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने अंडरवर्ल्ड गिरोह के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया है, लेकिन भाजपा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर उन पर हमला करना नहीं भूल रही।