विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 2: PM मोदी के गले लग छलक पड़े ISRO चीफ के आंसू, Video में कैद हुआ ये भावुक पल

By Ayushi TyagiEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 09:01 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 10:56 AM (IST)

Chandrayaan 2 landing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह जब ISRO मुख्यालय से देश को संबोधित करके निकले तब इसरो चीफ भावुक हो गए और उनके गले लगकर रोने लगे।

Chandrayaan 2: PM मोदी के गले लग छलक पड़े ISRO चीफ के आंसू, Video में कैद हुआ ये भावुक पल
Chandrayaan 2: PM मोदी के गले लग छलक पड़े ISRO चीफ के आंसू, Video में कैद हुआ ये भावुक पल

नई दिल्ली, एएनआइ। चंद्रयान- 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद जहां एक ओर पूरा देश वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई कर रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय पहुंचे और यहां से पूरे देश और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे। तभी ईसरो चीफ के. सिवन भावुक हो गए और पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे। पीएम मोदी भी थोड़े भावुक हुए और इसरो चीफ को गले लगाकर हौसला बढ़ाया।

ये पल बेहद सभी के लिए भावुक करने वाला था। इसरो चीफ जब पीएम मोदी के गले लगकर रो रहे थे। तब उन्होंने के.सिवन की पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया। इसरो मुख्लायल में संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे। हमारी सफलता के रास्ते में भले ही एक रुकावट आई लेकिन हम अपनी मंजिल से डिगे नहीं है।

पीएम बोले विज्ञान में नहीं कोई विफलता

पीएम मोदी ने कहा कि हर संघर्ष, हर तरह की कठिनाई, हमें कुछ ना कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए अविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी के साथ हमारी आगे की सफलता तय होती है। ज्ञान के सबसे बड़ा शिक्षक विज्ञान ही है। विज्ञान में कोई विफलता नहीं होती, होता है तो केवल प्रयोग और प्रयास।

वैज्ञानिकों के परिवार को किया सलाम 

पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिको के परिवार को सलाम करते हुए कहा कि उनका मौन लेकिन, बहुत महत्वपूर्ण समर्थन आपके साथ रहा है। उन्होंने कहा कि हम असफल जरूर हो सकते हैं लेकिन इससे हमारे जोश में कमी नहीं आनी चाहिए। हमे फिर पूरा ताकत के साथ आगे बढ़ना हैं। 

वो क्षण जब विक्रम से टूट गया संपर्क 

भारत का चंद्रयान मिशन को लेकर शनिवार सुबह पूरे देश को तब बड़ा झटका लगा जब लैंडर विक्रम चंद्रमा के सतह पर पहुंचने ही वाला था कि ठीक दो किलोमीटर पहले विक्रम से संपर्क टूट गया। इसरो के मुख्यालय में उस वक्त सभी वैज्ञानिकों के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी। इसका ऐलान करते हुए इसरो चीफ ने कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर प्लानिंग के अनुसार काम कर रहा था। लेकिन, उसके बाद उससे संपर्क टूट गया। बता दें इस दौरान पीएम मोदी इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :-

Pakistan Reaction On Chandrayaan 2: पाकिस्तान ने दिखाई बेशर्मी, दिया ये बेहूदा बयान

Chandrayaan Orbitter Safe: इसरो ने दी जानकारी- ऑर्बिटर सुरक्षित, लगातार लगा रहा चक्कर