विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan Orbitter Safe: इसरो ने दी जानकारी- ऑर्बिटर सुरक्षित, लगातार लगा रहा चक्कर

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:15 AM (IST)

इसरो के तरफ से कहा गया है कि ऑर्बिटर एकदम सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

Chandrayaan Orbitter Safe: इसरो ने दी जानकारी- ऑर्बिटर सुरक्षित, लगातार लगा रहा चक्कर
Chandrayaan Orbitter Safe: इसरो ने दी जानकारी- ऑर्बिटर सुरक्षित, लगातार लगा रहा चक्कर

नई दिल्ली, एजेंसी। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर एकदम सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रहा है। इसरो ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि चांद पर पहुंचने से पहले ही लैंडर व्रिकम का संपर्क टूट गया। इसके बाद पीएम मोदी ने इसरो अध्‍यक्ष के सिवन का हौसला बढ़ाया।

उम्मीदें अब भी कायम
लैंडर-रोवर से संपर्क भले ही टूट गया है, लेकिन ऑर्बिटर से उम्मीदें अभी भी कायम हैं। लैंडर-रोवर को दो सितंबर को ऑर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग किया गया था। ऑर्बिटर अब भी चांद से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में सफलतापूर्वक चक्कर लगा रहा है। इसरो को उससे संकेत और जरूरी डाटा प्राप्त हो रहे हैं।

PM ने अपने संबोधन में देशवासियों को दिखाया मार्ग
प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो सेंटर से राष्ट्र को संबोधित किया। इसके जरिए उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। 

चंद्रयान 2 के है तीन हिस्से
बता दें कि चंद्रयान-2 के तीन हिस्से थे - ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। फिलहाल लैंडर-रोवर से संपर्क भले ही टूट गया है, लेकिन ऑर्बिटर की उम्मीदें अभी कायम हैं। लैंडर-रोवर को दो सिंतबर को ऑर्बिटर से अलग किया गया था। ऑर्बिटर इस समय चांद से करीब 100 किलोमीटर ऊंची कक्षा में चक्कर लगा रहा है।

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-2 PM Modi Address to Nation Live: वैज्ञानिकों के साथ आज पूरा देश खड़ा है