Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी की निगेटिव सोच को...', पीयूष गोयल ने बोला हमला; कहा- 'हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:14 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन राहुल गांधी की नकारात्मक सोच को गलत साबित करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं की नकारात्मक सोच को भारत ने गलत साबित कर दिया है।

    Hero Image
    गोयल बोले कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन ने एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नकारात्मक सोच को गलत साबित कर दिया है।

    पीयूष ने जोर देकर कहा कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि एक बार फिर राहुल जैसे नेताओं के नकारात्मक सोच को भारत ने गलत साबित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'

    उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत अर्थव्यवस्था है। 140 करोड़ परिश्रमी भारतीयों ने फिर दुनिया को दिखा दिया है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

    उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि भारत में कितनी क्षमता है। भारत की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत है। भारत कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है। भारत में गरीबी समाप्त करने का काम कैसे सफलतापूर्वक किया जा रहा है और कैसे आने वाले वर्षों में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक आत्मविश्वास से भरा विकसित भारत बन जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ के जवाब में मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा एलान, सभी एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए आने वाला है पैकेज