Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोई 344 तो कोई 392 वोटों से हारा, इन 8 सीटों पर मिली शिकस्त को कैसे भूल पाएंगे केजरीवाल?

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 08:02 AM (IST)

    पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को शनिवार को चुनाव नतीजों से बड़ा झटका लगा है। पार्टी का पूरा सियासी गुणा-गणित भाजपा ने बिगाड़ दिया है। कई सीटों पर दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यहां हार जीत का अंतर कुछ सौ से कुछ हजार मतों के बीच रहा है। खुद अरविंद केजरीवाल को मामूली अंतर से चुनाव हारना पड़ा।

    Hero Image
    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। ( फोटो- एएनआई )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बारे में आम आदमी पार्टी (आप) ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। मुख्यमंत्री आतिशी और गोपाल राय को छोड़कर पार्टी के लगभग सभी दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चुनावी शिकस्त दी। केजरीवाल की हार की चर्चा हर तरफ है। मगर आज बात करेंगे उन 10 विधानसभा सीटों की, जहां हार जीत का अंतर सबसे कम रहा है... इन सीटों पर मिली हार को आप कभी भूल नहीं पाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • तीमारपुर विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर 1500 मतों से भी कम रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रकाश खत्री को कुल 55941 वोट मिले। आप उम्मीदवार सुरिंदर पाल सिंह को कुल 54773 मत मिले। सुरिंदर पाल सिंह को महज 1168 मतों से चुनाव हारना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 8361 वोट मिले।
    • राजिदंर नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज सबसे युवा विधायक बने हैं। उमंग की उम्र 31 वर्ष की है। उमंग ने सिर्फ 1231 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उमंग को कुल 46671 वोट मिले। वहीं आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 45440 मत मिले।
    • आम आदमी पार्टी ने इस बार मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा। मगर पार्टी का यह दांव भी कामयाब नहीं हुआ। यहां मनीष सिसोदियो को भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मरवाह ने महज 675 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी फरहद सूरी को 7350 वोट मिले।
    • मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने सिर्फ 2131 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती को पटखनी दी है। मालवीय नगर में कांग्रेस को कुल 6770 वोट मिले।
    • महरौली विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह यादव ने आप प्रत्याशी महिंदर चौधरी को 1782 मतों के अंतर से हराया है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बाल योगी बाबा बालकनाथ को 9731 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा सिंह को कुल 9338 वोट मिले।
    • संगम विहार सीट पर भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने महज 344 वोटों से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने चंदन के खिलाफ दिनेश मोहनिया को उतारा था।
    • त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर हार जीत का अंतर सिर्फ 392 मतों का रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी रवि कांत को 58217 और आप उम्मीदवार अंजना परचा को 57825 वोट मिले।
    • नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पटखनी दी। अरविंद केजरीवाल को कुल 25999 वोट मिले। वहीं प्रवेश वर्मा के खाते में 30088 वोट आए। केजरीवाल को 4089 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: कालकाजी सीट पर जीत के बाद डांस करती दिखीं आतिशी, स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली शराब से 8 की मौत, प्रशासन ने नकारा; मगर कौन देगा इस सवाल का जवाब?