Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Modi 3.0: नए रूप में नजर आएगा मोदी मंत्रिमंडल, 25 से अधिक सांसद पहली बार बने केन्द्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:43 PM (IST)

    Modi 3.0 Cabinet मोदी मंत्रिमंडल 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। पीएम मोदी के साथ कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली। नई मोदी कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरो पर भी भरोसा जताया गया है। तकरीबन 25 से अधिक सांसद ऐसे हैं जो पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे। देखें ऐसे सांसदों की पूरी लिस्ट-

    Hero Image
    Modi 3.0: 25 से अधिक सांसद पहली बार केंद्र में मंत्री बनेंगे। (File Photo)

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 टीम तैयार है। रविवार को पीएम मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई। इसी के साथ देश को नई सरकार भी मिल गई है। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, निर्मला सीतारमण जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता पहले की तरह अहम भूमिका में बने रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही जेपी नड्डा को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी अब केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, अनुभवी नेताओं के साथ मंत्रिमंडल में नए चेहरों की भी भरमार रही। तकरीबन 25 से अधिक सांसद ऐसे रहे, जो पहली बार केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं।

    ये नेता पहली बार बने केंद्रीय मंत्री

    • मनोहर लाल- कैबिनेट मंत्री
    • एचडी कुमारस्वामी - कैबिनेट मंत्री
    • जीतन राम मांझी - कैबिनेट मंत्री
    • राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) - कैबिनेट मंत्री
    • राममोहन नायडू - कैबिनेट मंत्री
    • चिराग पासवान - कैबिनेट मंत्री
    • जयंत चौधरी - राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
    • रामनाथ ठाकुर - राज्य मंत्री
    • कीर्तिवर्धन सिंह - राज्य मंत्री
    • बनवारी लाल वर्मा - राज्य मंत्री
    • सुरेश गोपी - राज्य मंत्री
    • कमलेश पासवान - राज्य मंत्री
    • भागीरथ चौधरी - राज्य मंत्री
    • सतीश चंद्र दुबे - राज्य मंत्री
    • संजय सेठ - राज्य मंत्री
    • रावनीत सिंह बिट्टू - राज्य मंत्री
    • दुर्गा दास उइके - राज्य मंत्री
    • रक्षा निखिल खडसे - राज्य मंत्री
    • सावित्री ठाकुर - राज्य मंत्री
    • तोखन साहू - राज्य मंत्री
    • भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा - राज्य मंत्री
    • हर्ष मल्होत्रा - राज्य मंत्री
    • निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया - राज्य मंत्री
    • मुरलीधर मोहोल - राज्य मंत्री
    • जॉर्ज कुरियन - राज्य मंत्री
    • पबित्रा मार्गेरिटा - राज्य मंत्री
    • डॉ राजभूषण निषाद - राज्य मंत्री

    सहयोगी दलों का बढ़ा कोटा

    मोदी 3.0 में सहयोगी दलों का कोटा बढ़ा है। सहयोगी दलों में सबसे अधिक मंत्री टीडीपी और जेडीयू से बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतर नए चेहरे सहयोगी दलों से ही हैं। वहीं भाजपा ने भी कई नए नेताओं पर दांव लगाया है। यानी मोदी 3.0 में अनुभव के साथ नए चेहरों पर भी वरीयता दी गई है।

    ये भी पढ़ें- Modi 3.0: पूर्व मुख्यमंत्रियों से सजा नया मोदी मंत्रिमंडल, ये सात दिग्गज राज्य के बाद संभालेंगे केंद्रीय मंत्रालय की कमान

    comedy show banner
    comedy show banner