Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Modi 3.0: पूर्व मुख्यमंत्रियों से सजा नया मोदी मंत्रिमंडल, ये सात दिग्गज राज्य के बाद संभालेंगे केंद्रीय मंत्रालय की कमान

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:38 PM (IST)

    Modi 3.0 Cabinet नई मोदी कैबिनेट कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी सजी नजर आएगी। कुल सात पूर्व मुख्यमंत्री नए मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें खुद पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जानिए इनके अलावा कौन-कौन से पूर्व मुख्यमंत्री बने केंद्र में मंत्री।

    Hero Image
    Modi 3.0 Cabinet: नई मोदी कैबिनेट में सात पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है। (Photo - ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों मे मंत्री पद की शपथ ली। नई मोदी कैबिनेट में कई पुराने चेहरों को फिर से जगह दी गई है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता इस सरकार में भी अहम जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात पूर्व मुख्यमंत्री बने केंद्रीय मंत्री

    नई मोदी कैबिनेट कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी सजी नजर आएगी। कुल सात पूर्व मुख्यमंत्री नए मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनमें खुद पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के पूर्व मु्ख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल, कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी मोदी की नई टीम में शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों के कुल सात पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner