Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एन चंद्रबाबू नायडू बोले- मनोरोगी के तरह बर्ताव कर रहे जगनमोहन रेड्डी

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Sat, 12 Oct 2019 10:32 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वर्तमान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार में उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाए

    एन चंद्रबाबू नायडू बोले- मनोरोगी के तरह बर्ताव कर रहे जगनमोहन रेड्डी

    हैदराबाद, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने वर्तमान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार में उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिन उनकी पार्टी के कुछ नेताओं की गिरफ्तारी की गई थी। इसमें टीडीपी (TDP) के नेता कल्लू रविंद्र (Kollu Ravindra)भी शामिल हैं। दरअसल, वह मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एन चंद्रबाबू नायडू ने मौजूदा सरकार पर लगाया आरोप

    अपने नेताओं की गिरफ्तारी के बाद एन चंद्रबाबू का यह बयान आया है। उन्होंने आरोप लगया कि वाइ एस आर कांग्रेस पार्टी (YSR Congress Party) जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही हैं और पार्टी के नेताओं के खिलाफ अवैध मामले दर्ज कर रही है।

    सीएम जगनमोहन रेड्डी को कहा मनोरोगी

    एन चंद्रबाबू नायडू यही नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को धमकी देते हुए कहा कि मैं अच्छे लोगों के लिए अच्छा हूं, लेकिन आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी( Jaganmohan Reddy) मनोरोगी के तरह बर्ताव कर रहे हैं।

    क्या है मामला

    दरअसल, टीडीपी( TDP) नेताओं का मानना है कि कि राज्य में रेत की कमी से निपटने में मौजूदा सरकार विफल हो रही है। इसलिए वह इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान टीडीपी नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। 

    यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे TDP नेता गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner