Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra News: मुंबई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी गई काली स्याही, आखिर क्यों

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 04:31 AM (IST)

    महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर काली स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। बता दें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच विवाद को लेकर वाक युद्ध भी हुआ है।

    Hero Image
    बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर फेंकी गई काली स्याह (फोटो- एएनआइ)

    मुंबई, जागरण डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम बस स्टाप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी गई है। बता दें, इन दिनों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना भी साधा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीमा के मुद्दों पर अपना बयान दे रहे हैं। ऐसा लगता है, जैसे उन्हें अचानक महाराष्ट्र के 40 गांवों पर दावा करने के लिए बाध्य किया गया है?' इससे पहले, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की टिप्पणी की निंदा की और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 'कड़ा जवाब देने' की मांग की।

    ये भी पढ़ें: Maharashtra-Karnataka Border Dispute: उद्धव ठाकरे ने सीमा विवाद पर बोम्मई पर साधा निशाना, कहा- लगता है...

    शिंदे में बोम्मई के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं

    दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कुछ दिन पहले कहा था कि महाराष्ट्र के सांगली जिले के करीब 40 गांव कर्नाटक में शामिल किए जाने का प्रस्ताव पास कर चुके हैं। उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके बाद, बोम्मई ने सोलापुर जिले एवं स्वामी समर्थ के तीर्थ क्षेत्र अक्कलकोट पर भी कर्नाटक का दावा पेश कर दिया। इस पर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है।

    उद्धव ने कहा कि क्या हम अपना साहस खो बैठे हैं, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री लगातार महाराष्ट्र के गांवों पर अपना दावा ठोंकते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री को दिल्ली का आशीर्वाद प्राप्त है ? क्या केंद्र भी वही चाहता है, जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री कह रहे हैं ?

    ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को 9 सैटेलाइट की लांचिंग, विशेषज्ञों के अनुसार खेती-खनन से लेकर पर्यावरण तक को बचाने में मिलेगी मदद

    ये भी पढ़ें: Fact Check: गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम के लिए वैध पोल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है जरूरी