LIVE MP Municipal Election 2022 Result: कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, देवास-रतलाम में भाजपा की जीत
LIVE MP Municipal Election 2022 Result: रतलाम और देवास में भाजपा, तो रीवा और मुरैना में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।

MP Local Body Election 2022 Result LIVE: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव में शामिल 214 निकायों का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। रतलाम में महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल ने जीत दर्ज की है। वहीं, रीवा से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने जीत दर्ज की। जबकि कटनी से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 5287 मतों से जीत मिली है। खरगोना में एआईएमआईएम के तीन प्रत्याशियों को जीत मिली है।
छिंदवाड़ा में 9 नगरीय निकाय चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में सबसे रोचक मुकाबला परासिया नगर पालिका का रहा। परासिया में 21 में से 10 वार्ड पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। परासिया में सबसे प्रतिष्ठा की सीट वार्ड नंबर 10 की रही, जहां कांग्रेस के गगन खंडूजा और भाजपा के अनुज पाटकर में रहा। गगन खंडूजा को 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की दौड़ में अनुज पाटकर सबसे आगे है।
भाजपा को रतलाम की नामली नगर परिषद में छह वार्डों में जीत मिली है। यहां कांग्रेस को तीन, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को छह वार्डों में जीत मिली है। वहीं, रतलाम की जावरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा 15 वार्डों में से केवल 9 पर जीत दर्ज कर पायी है। जबकि कांग्रेस को 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों को दो सीटों पर जीत मिली है।
जिन 214 निकायों में मतगणना हो रही हैं, उसमें पांच नगर निगम (मुरैना, रतलाम, देवास, रीवा और कटनी), 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद शामिल हैं। पहले चरण में 11 नगर निगमों के परिणाम घोषित हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी का महापौर चुना गया है।
बता दें कि छह जुलाई को प्रथम चरण में जिन 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ था, उनका चुनाव परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया गया था।
MP Municipal Election 2022 Results LIVE:
LIVE MP Municipal Election 2022 Result: भाजपा ने नीमच के अथाना नगर परिषद में ने 9 वार्ड जीते हैं, इसके अलावा कांग्रेस ने 4, आम आदमी पार्टी ने 1 वार्ड जीता है। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी 1 वार्ड जीता है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बैरसिया नगर परिषद के सभी 18 वार्ड के परिणाम सामने गए है, लेकिन एक हिंसा की खबर भी सामने आई है। विजेता एनसीपी (शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी) समर्थक पर पराजित प्रत्याशी व उनके बेटो ने तलवार से हमला किया है। एनसीपी की प्रदेश में यह पहली जीत है। बैरसिया के वार्ड 7 से पार्षद चुनाव हारने के बाद लाल कुरैशी ओर उनके बेटों ने इरशाद मेवाती पर तलवार से जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि हमला वोट नही देने को लेकर यह विवाद हुआ था। विवाद में इरशाद को गंभीर चोट आई है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: खरगोन जिले में छह निकायो में से तीन पर भाजपा, दो पर कांग्रेस को जीत मिली है। खरगोन में पहली बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएआईएम के तीन पार्षद प्रत्याशी भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। खरगोन शहर में 33 वार्डों में से भाजपा ने19 पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस महज चार सीट पर सिमट कर रह गई। वहीं, सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: उज्जैन जिले के छह नगरीय निकायों महिदपुर, नागदा जंक्शन व खाचरौद नगर पालिका, तराना, उन्हेल व माकड़ोन नगर परिषद के चुनाव दूसरे चरण में हुए थे। इनके परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इनमें से दो नगर पालिका और दो नगर परिषद पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। वहीं, एक नगर पालिका और एक नगर परिषद पर कांग्रेस को जीत मिली है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम में भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट को 8591 मतों से हरा दिया है। प्रह्लाद पटेल को जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं 49 वार्डों में से 30 वार्डों पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस, चार पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां सपा और आम आदमी पार्टी ने भी महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन सभी की जमानत हो गई। आप ने पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका।

LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने भाजपा प्रत्याशी काे 14,684 मताें से हराया है। शारदा साेलंकी काे 63, 275 मत मिले हैं। जबकि भाजपा की मीना जाटव काे 48 हजार 591 वाेट प्राप्त हुए।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा को 18 वार्डों में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस को 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों को चार वार्डों में जीत हासिल हुई। भाजपा तीसरी बार नगर की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मुरैना में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने जीत दर्ज की है। शारदा सोलंकी ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि उनकी जीत में योगदान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मेहनत और शहर की जनता का भरोसा रहा है। वे शहर में महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए काम करेंगी।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: देवास में महापौर पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार गीता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को करीब 45 हजार वोटों से हराया।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: कटनी में आठवें और अंतिम राउंड के बाद ज्योति दीक्षित को 40,361 और निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी को 45,648 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रीति सूरी 5287 मतों से जीत गई हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा महापौर पद के लिए तेरहवें और अंतिम चरण की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा को कुल 47,987 मत मिले हैं। जबकि प्रबोध व्यास को कुल 37,709 मत मिले। इस तरह अजय मिश्रा बाबा को 10,278 वोटों से जीत हुई।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: भाजपा बालाघाट नगर पालिका में भाजपा का वर्चस्व देखने को मिला है। यहां के 33 वार्डों में से भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चार वार्डों में जीत हासिल की है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: कटनी जिले में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा को 26, कांग्रेस को 14 और अन्य उम्मीदवारों को पांच वार्डों में जीत मिली है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 18, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार वार्डों में जीत दर्ज की है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम महापौर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल ने 8591 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, देवास में भाजपा, मुरैना व रीवा में कांग्रेस और कटनी में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी जीत के करीब हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा नगर निगम में आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय बाबा 9299 वोट से आगे चल रहे हैं। आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 45,354 और भाजपा प्रत्याशी को 36,055 वोट मिले हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा नगर निगम में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय बाबा 8227 वोट से आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 44,139 और भाजपा प्रत्याशी को 35,312 वोट मिले हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: दमोह जिले के नगर पंचायत पटेरा के 15 वार्डों में से भाजपा को 7, कांग्रेस को 6 और निर्दलीय को 2 पर जीत मिली। वहीं, नगर पालिका हटा में कांग्रेस को 9, भाजपा को 3 और निर्दलीय को तीन वार्डों में जीत हासिल हुई। जबकि नगर पंचायत तेंदूखेड़ा में भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो वार्डो में जीत दर्ज की।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शहडोल जिले के चारों निकायों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। देखें, किस नगर पालिका से किस पार्टी को जीत मिली;
नगरपालिका धनपुरी
- भाजपा- 06
- कांग्रेस-16
- निर्दलीय-06
नगरपरिषद बकहो
- भाजपा- 09
- कांग्रेस- 01
- निर्दलीय- 05
नगरपरिषद खांड़
- भाजपा- 03
- कांग्रेस-05
- निर्दलीय-06
- बीएसपी- 01
नगरपरिषद ब्यौहारी
- भाजपा- 07
- कांग्रेस- 02
- निर्दलीय- 06
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा नगर निगम के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 45 वार्डों में से 18 में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय बाबा भाजपा प्रत्याशी से 7867 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 31,956 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 39,823 मत मिले हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: छिंदवाड़ा में 9 नगरीय निकाय चुनाव की बुधवार को हुई मतगणना में सबसे रोचक मुकाबला परासिया का रहा। परासिया में 21 में से 10 वार्ड पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। परासिया में सबसे प्रतिष्ठा की सीट वार्ड नंबर 10 की रही, जहां कांग्रेस के गगन खंडूजा और भाजपा के अनुज पाटकर में रहा। गगन खंडूजा को 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका की दौड़ में अनुज पाटकर सबसे आगे है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश के देवास नगर निगम के चुनाव में जैसे-जैसे भाजपा की बढ़त की सूचना मिल रही है, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मतगणना स्थल के बाहर बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिए हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शुजालपुर नगर पालिका में भाजपा ने 25 वार्डों में से 17 पर अपना परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस को 4 पर जीत मिली है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कांग्रेस के बराबर प्रदर्शन किया है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम वार्ड 27 से प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी यासमीन शेरानी 1748 वोट से जीत गई हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मंदसौर जिले की 9 नगर परिषदों में से 6 में भाजपा को जीत मिली है। जबकि भानपुरा नगर परिषद को भाजपा से कांग्रेस ने छीन ली है। वहीं, दो नगर परिषदों में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे। मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, गरोठ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि भेसोदा और शामगढ़ में निर्दलियों की भूमिका अहम रहेगी।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शहडोल की नगरपरिषद बकहो में भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं, पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का परचम लहराया है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: शहडोल जिले की नगर पालिका धनपुरी में भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: बालाघाट नगर पालिका के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। वार्ड 1 से कांग्रेस की अर्चना सोनी, दो से कांग्रेस के यंगराज लिल्हारे, 3 से निर्दलीय आमराह खान, 4 से कांग्रेस के संतोष बाहेश्वर, 5 से कांग्रेस के लोहिना पंचेश्वर, 7 से खेमलता मराठे (कांग्रेस), 8 से गीता शर्मा (कांग्रेस), 9 से सायमा (कांग्रेस), 10 से नरगिस समीर, (निर्दलीय), 11 से सरिता उइके (कांग्रेस), 12 से सरिता केवलराम (भाजपा), 13 से रवि बनाफर, (कांग्रेस), 14 से वंदना बारमाटे (भाजपा), 15 से समीर जायसवाल (भाजपा) और 16 से सुधीर चिले (भाजपा) ने जीत दर्ज की।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के गृह क्षेत्र अमरपाटन में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई भाजपा पिछड़ गई है। यहां 15 वार्डों में भाजपा ने 6 तो कांग्रेस ने 8 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है। जबकि एक वार्ड में बसपा का कब्जा हो गया है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: सीधी नगरपालिका में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा 2 और आप ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: सिवनी जिले की छपारा नगर परिषद के 15 वार्डों में से 7 पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस केवल 3 पर सिमट कर रह गई। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने पांच पर जीत दर्ज की।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी है। अगर पांच नगर निगमों की बात करें तो रीवा और मुरैना में कांग्रेस, देवास और रतलाम में भाजपा और कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम जिले के पिपलौदा नगर परिषद के वार्ड एक से आठ तक के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें से चार वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय श्याम बिहारी गुट भी चार वार्डों में जीत दर्ज करने में सफल रहा। जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अभी सात वार्डों की मतगणना होनी बाकी है।
LIVE MP Municipal Election 2022 Results: रतलाम जिले की जावरा नगर पालिका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां 15 वार्डों में से 9 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जावरा नगर पालिका के वार्ड 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 14, 16 में कांग्रेस , जबकि 11, 13, 14, 15 में भाजपा को जीत मिली है। वार्ड 6 और 9 में निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
MP Local Body Election Results 2022 LIVE: रतलाम की नामली नगर परिषद का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। यहां के 15 वार्डो में से छह पर भाजपा, छह पर निर्दलीय और तीन पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
MP Municipal Election 2022 Result LIVE: बैतूल बाजार नगर परिषद के15 वार्डो में से भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
MP Municipal Election 2022 Result LIVE: जबलपुर की नगर परिषद मझौली में 15 वार्डों की गणना का काम पूरा हो चुका है। इसमें से नौ सीटों पर भाजपा, चार पर कांग्रेस और दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद बैतूल बाजार पर भी भाजपा ने कब्जा जमाया है।
MP Municipal Election 2022 Result LIVE: चौरई नगर पालिका को भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली है। यहां भाजपा ने 15 में से 9 पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 6 वार्ड में मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा।
MP Municipal Election 2022 Result LIVE: भाजपा का पंधाना नगर परिषद पर भी वर्चस्व देखने को मिला है। इससे पहले, भाजपा चौरई नगर पालिका में जीत दर्ज कर चुकी है।
MP Municipal Election 2022 Result LIVE: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के 214 निकायों की मतगणना सुबह 9 बजे से जारी है। भाजपा को चौरई नगर पालिका में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस घोड़ाडोंगरी नगर परिषद पर आगे है।
बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, बीना, नौगांव, महाराजपुर, पसान, भिंड, गोहद, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर और सबलगढ़।
MP Municipal Election 2022 Results LIVE: भाजपा ने मुरैना से मीना जाटव, रतलाम से प्रहलाद पटेल, देवास से गीता अग्रवाल, रीवा से प्रबोध व्यास, और कटनी में ज्योति दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने मुरैना से , रतलाम से मयंक जाट, देवास से विनोदनी व्यास, रीवा से ्जय मिश्रा, कटनी से श्रेया खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया है।
MP Municipal Election 2022 Results LIVE: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में पांच नगर निगमों (मुरैना, रतलाम, देवास, रीवा और कटनी), 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषदों में मतगणना जारी है। प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है।
MP Municipal Election 2022 Results LIVE: भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों में से सात पर जीत दर्ज की । जबकि कांग्रेस ग्वालियर, छिंदवाड़ा और जबलपुर सीट को जीतने में सफल रही। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की।
MP Municipal Election 2022 Results Live: आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में सभी को चौंकाते हुए सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की। रानी अग्रवाल को महापौर चुना गया। दूसरे चरण के चुनाव परिणाम पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी।
MP Municipal Election 2022 Results LIVE: नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए सिंगरौली सीट पर जीत दर्ज की। यहां से आप की रानी अग्रवाल महापौर चुनी गईं।
MP Urban Body Election Result Live: पहले चरण में छह जुलाई को 133 नगर निकायों में चुनाव हुआ था, जिसमें 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद शामिल हैं। मतगणना 17 जुलाई को हुई थी।