Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Municipal Election Result 2022 Updates: नगर निगम परिषद में भाजपा को बहुमत, रतलाम में महापौर प्रत्याशी भाजपा के प्रह्लाद पटेल 8591 मतों से जीते

    By Priti JhaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 03:23 PM (IST)

    MP Local Body Election Results 2022 नगर निगम परिषद में भाजपा को बहुमत। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया। सपा ने दो और बसपा ने एक पार्षद पद का उम्मीदवार मैदान में उतारा था लेकिन उनके अभी पार्षद चुनाव नहीं जीत पाए।

    Hero Image
    MP Mayor Election Results 2022 Updates: रतलाम में महापौर प्रत्याशी भाजपा के प्रह्लाद पटेल 8591 मतों से जीते

    रतलाम, ऑनलाइन डेस्क। MP Ratlam Nagar Nigam Election 2022 Results:निगम चुनाव में आज होने वाली मतगणना में ज्यादा समय नहीं बचा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट पर 8591 मतों से भारी बढ़त के साथ जीत दर्ज की है। प्रह्लाद पटेल को जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं 49 वार्डों में से 30 वार्डों पर भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, वहीं कांग्रेस के 15 और निर्दलीय प्रत्याशी चार वार्डों में चुनाव जीत पाए। रतलाम में सपा और आम आदमी पार्टी ने भी महापौर पद पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उनकी जमानत जप्त हो गई। आप पार्टी ने पार्षद पद के पांच उम्मीदवार उतारे थे , लेकिन पार्षद का एक भी उम्मीदवार नही जीत पाया।

    रतलाम नगर निगम में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने महापौर पद पर जीत हासिल की थी और उसकी प्रत्याशी डॉ. सुनीता यार्दे ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता दवे को लगभग 24000 वोटों से पराजित किया था। शुरुआत से ही आगे थे प्रह्लाद पटेल भाजपा के प्रह्लाद पटेल की बढ़त 2000 से ऊपर हो गई है। इसमें पहले राउंड में 1313 मतों की जबकि दूसरे राउंड में 746 मतों की बढ़त मिली है।

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी दो वार्डों में पार्षद पद पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उनका भी एक भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया। सपा ने दो और बसपा ने एक पार्षद पद का उम्मीदवार मैदान में उतारा था लेकिन उनके अभी पार्षद चुनाव नहीं जीत पाए।

    नगर निगम परिषद में भाजपा को बहुमत। पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल आगे चल रहे हैं। करीब 25 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने भी बढ़त बनाई है। पहला राउंड में भाजपा महापौर प्रत्याशी को 14363 मत, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 13061 मत मिले हैं। इस तरह 1302 मतों से आगे हैं। 11 वोटों से जीती नीलोफर खान वार्ड 35 से कांग्रेस की नीलोफर खान मात्र 11 वोटों से जीती। वार्ड 38 से वहीद शेरानी 15 वोट से जीते। वार्ड 26 में निर्दलीय उम्मीदवार उमा रामचन्द्र डोई 818 वोट से जीते। वार्ड 3 से भाजपा उम्मीदवार धीरज कुंवर राठौर 111 वोट से जीते। वार्ड 24 से कांग्रेस के सलीम बागवन 560 मतों से जीते। वार्ड 24 से भाजपा की प्रीति सजंय कसेरा 715 वोट से विजयी घोषित हुई हैं। वार्ड 49 में भाजपा की सपना गौरव त्रिपाठी ने जीत दर्ज की।

    वार्ड 42 से भाजपा के हितेश कामरेड विजय घोषित। वार्ड 32 से भाजपा के रामलाल डाबी विजय घोषित। वार्ड 34 से भाजपा के योगेश पापड़वाल विजयी घोषित। वार्ड 22 में भाजपा के विशाल शर्मा जीते। वार्ड 43 में भाजपा जीती, कांग्रेस तीसरे नंबर पर रतलाम नगर निगम के वार्ड नंबर 43 के पार्षद पद पर भाजपा की प्रीति संजय कसेरा ने जीत हासिल की है। प्रीति संजय कसेरा को 1283 वोट मिले।

    उन्होंने निकटतम प्रतिनिधि निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा कैलाश सोनी को 703 मतों से पराजित किया। पुष्पा को 580 वोट मिले। इस वार्ड में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसकी उम्मीदवार सारिका कसेरा 271 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहीं। वार्ड 37 में निर्दलीय वसीम अली शेरानी 655 से जीते। वार्ड 40 भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र व्यास 464 वोटों से जीते। वार्ड क्रमांक 47 में कांग्रेस के दिग्गज नेता नासिर कुरेशी 495 वोटों से जीते। वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी नेता व्यास 343 मतों से विजयी। वार्ड 36 से भाजपा की स्मिता राजेश माहेश्वरी करीब 100 मतों से जीती। वार्ड 15 से कांग्रेस के फकरुद्दीन मंसूरी करीब 900 वोटों से जीते।