Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने इस मुस्लिम उम्मीदवार को बनाया प्रत्याशी, पूर्व कुलपति को यहां से मैदान में उतारा

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 11:08 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024। भाजपा ने डॉ अब्दुल सलाम को मलप्पुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वो साल 2021 में केरल विधानसभा चुनाव में उन्होंने तिरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। उन्हें नौ हजार वोट मिले थे। साल 2011 से लेकर 2015 तक वो कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी थे।

    Hero Image
    भाजपा ने डॉ अब्दुल सलाम को मलप्पुरम लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार (2 फरवरी) को  195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। डॉ अब्दुल सलाम, मलप्पुरम लोकसभा सीट से इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी बनाए गए हैं। वो कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    68 वर्षीय अब्दुल सलाम की राजनीतिक करियर पर एक नजर डालें तो साल 2021 में केरल विधानसभा चुनाव में उन्होंने तिरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था। उन्हें नौ हजार वोट मिले थे।

    अपराध से दूर-दूर तक नहीं कोई वास्ता  

    साल 2011 से लेकर 2015 तक वो कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी थे। माई नेता डॉट इनफो के आंकड़ों के अनुसार, अब्दुल सलाम की कुल संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपये हैं। उनपर एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

    अवौसी के सामने भाजपा ने इस महिला प्रत्याशी को दिया टिकट

    वहीं, भाजपा ने तेलंगाना की सबसे चर्चित सीट हैदराबाद (Lok Sabha Election 2024) से एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एक महिला उम्मीदवार को उतारा है। पार्टी ने  महिला डा. माधवी लता को ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। माधवी लता तेलंगाना के विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन हैं और वो हिंदुत्व का मुखरता से प्रचार करती हैं।

    भाजपा के इन प्रमुख नेताओं के लिस्ट में नाम

    •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
    • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
    •  राजीव चंद्रशेखर

    195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्रीय और राज्य मंत्री हैं, जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिनका नाम सूची में शामिल है।

    यह भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने उतारी हिंदुत्ववादी महिला, कौन हैं माधवी लता जिसे पार्टी ने हैदराबाद से दिया टिकट