Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना में BRS को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए विधायक कादियाम श्रीहरि और बेटी काव्या

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 31 Mar 2024 12:43 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है। बीआरएस विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटी कादियाम काव्या कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में BRS विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटी कादियाम काव्या कांग्रेस में शामिल हुए।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में शामिल हुए विधायक कादियाम श्रीहरि और बेटी काव्या (फोटो एएनआई)

    एएनआई, हैदराबाद। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बड़ा झटका लगा है। बीआरएस विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटी कादियाम काव्या कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

    कांग्रेस में शामिल हुए BRS विधायक कादियाम

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी बेटी कादियाम काव्या कांग्रेस में शामिल हुए।

    वारंगल लोकसभा सीट से दिया था टिकट

    बता दें कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने विधायक कादियाम श्रीहरि की बेटी कादियाम काव्या को वारंगल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं कदियाम श्रीहरि?

    उल्लेखनीय है कि कदियाम श्रीहरि लंबे समय तक तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से जुड़े रहे। वह संयुक्त आंध्र प्रदेश में मंत्री रहे। 2013 में वह बीआरएस में शामिल हो गए थे। कदियाम श्रीहरि ने साल 2014 में वारंगल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत हासिल की थी। बाद में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने उन्हें तेलंगाना का डिप्टी सीएम बनाया था और उन्हें शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी थी।

    यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को दे दी थी भारत की जमीन? RTI से खुलासा, PM Modi बोले- ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- एलके आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद