विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलके आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 31 Mar 2024 12:22 PM (IST)

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके ...और पढ़ें

त्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया।(फोटो सोर्स: एएनआई)
त्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। LK Advani Bharat Ratna। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनड़, वैंकय्या नायडू भी मौजूद थे।

चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

इससे पहले शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये चार शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन थे।

यह भी पढ़ें: मोदी की रैली से एक दिन पूर्व चौधरी साहब को भारत रत्न, मेरठ में जयंत के साथ उमडे़गा रालोद का पूरा कुनबा