Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: 'हां, मैं बहस के लिए तैयार हूं लेकिन...' शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर की चुनौती को किया स्वीकार

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी राजीव चंद्रशेखर से डिबेट करने की चुनौती को स्वीकार कर दिया है। शशि थरूर ने उनकी चुनौती के स्वीकार करते हुए कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता जानते हैं कि कौन बहस से बच रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आइए राजनीति और विकास पर बहस करें। केरल में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:11 AM (IST)
    Hero Image
    शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर से डिबेट करने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024। लोकसभा चुनाव 2024 में केरल के तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट पर लड़ाई दिलचस्प हो चुकी है। इस सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) सांसद हैं। वो एक बार फिर यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं इस बार भाजपा ने शिश थरूर को कड़ी टक्कर देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव चंद्रशेखर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वो अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर से डिबेट करना चाहते हैं। शशि थरूर ने उनकी चुनौती के स्वीकार करते हुए कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता जानते हैं कि कौन बहस से बच रहा है।

    आइए राजनीति और विकास पर बहस करें: शिश थरूर

    कांग्रेस नेता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"हां, मैं बहस का स्वागत करता हूं। लेकिन तिरुवनंतपुरम के लोग जानते हैं कि अब तक बहस से कौन बच रहा है। आइए राजनीति और विकास पर बहस करें।"

    उन्होंने आगे लिखा,आइए हम मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और भाजपा की नफरत की 10 साल की प्रचार-प्रसार की राजनीति पर बहस करें। आइए तिरुवनंतपुरम के विकास और पिछले 15 वर्षों में हमने जो दृश्यमान प्रगति की है, उसके बारे में भी चर्चा करें।" बता दें कि केरल में 26 अप्रैल को मतदान होना है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

    थरूर के पास 49 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति

    शशि थरूर ने अपने चुनावी हलफनामे में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार उनके पास कुल 55 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 49 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति शामिल है। थरूर ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास 19 बैंक खातों में राशि जमा है।

    साथ ही बॉन्ड, डिबेंचर एवं मुचुअल फंड में निवेश भी है। इसके अलावा 534 ग्राम सोना उनके पास है, जिसका मूल्य 32 लाख रुपए है। उन्होंने अपने पास कुल नकद राशि 36,000 रुपए बताई है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दस साल में इतनी बढ़ी शशि थरूर की संपत्ति, बॉन्ड और मुचुअल फंड में भी निवेश, पढ़िए कितनी है साल भर की कमाई