विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', जयराम रमेश बोले- कमजोर वर्ग के लोगों को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 26 Apr 2024 10:00 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ...और पढ़ें

दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा: जयराम रमेश। फाइल फोटो।
दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा: जयराम रमेश। फाइल फोटो।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ (आधी) हो जाएगी।

भाजपा पर बोला हमला

जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण में 88 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुए। दो चरणों के दौरान यह स्पष्ट है कि भाजपा का दक्षिण में सफाया होने जा रहा है।

जेपी नड्डा के बयान पर किया पलटवार

जेपी नड्डा के बयान पर टिप्पणी करते हुए जयराम ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का ध्रुवीकरण का एजेंडा है। हमने हमेशा कहा है कि हम एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाएं जैसे समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश में तेजी से आर्थिक विकास हो और इसका लाभ सभी तक पहुंचे।

आरक्षण पर जयराम रमेश ने क्या कहा?

नड्डा ने कहा था कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनना चाहती है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे के पीछे की वास्तविकता यह है कि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। आरएसएस हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहा है।

यह भी पढ़ेंः Surat: सूरत लोकसभा सीट से नामांकन रद होने के बाद नीलेश कुंभानी पर कार्रवाई, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निलंबित

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी लड़की में अब धड़केगा हिंदुस्तानी दिल, आर्थिक तंगी के बाद भी डॉक्टरों ने ऐसे किया सफल हृदय प्रत्यारोपण