Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के मंच पर भाजपा उम्मीदवार की तस्वीर, राहुल गांधी की रैली से पहले कार्यकर्ताओं ने कर दी गड़बड़; देखें VIDEO

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 08 Apr 2024 11:24 AM (IST)

    मंडला लोकसभा सीट के लिए आज राहुल गांधी चुनावी प्रचार करने वाले हैं। गौरतलब है कि चुनावी कार्यक्रम से पहले ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से एक बड़ी गड़बड़ी हो गई। दरअसल जिस मंच पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे उस मंच पर लगे फ्लेक्स बैनर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगी थी।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के चुनावी रैली से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक गड़बड़ी कर दी।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    एएनआई, मंडला। Lok Sabha Election 2024। राहुल गांधी आज से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। वह मंडला लोकसभा सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा में तथा शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पहले एक तस्वीर पर काफी चर्चा हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, जिस मंच पर राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे उस मंच पर लगे फ्लेक्स बैनर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगी थी।

    कांग्रेस के मंच पर लगी बीजेपी उम्मीदवार की तस्वीर

    जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गलती का अहसास हुआ तो आनन-फानन में मंच पर लगे फ्लेक्स में बीजेपी नेता कुलस्ते की फोटो को ढंक दिया गया। वहीं, उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह को पोस्टर चिपका दिया गया।

    मंडला से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है। एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी।

    ओंकार सिंह मरकाम से फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला

    मंडला में केंद्रीय मंत्री और छह बार के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला पूर्व मंत्री और डिंडोरी-एसटी से चार बार के कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम से है, जो 2014 के मुकाबले की पुनरावृत्ति होगी, जब कुलस्ते ने जीत हासिल की थी।

    मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगा। मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र हैं, जो इसे संसदीय प्रतिनिधित्व के मामले में छठा सबसे बड़ा राज्य बनाता है। इनमें से 10 सीटें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी 19 सीटें अनारक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'हां, मैं बहस के लिए तैयार हूं लेकिन...' शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर की चुनौती को किया स्वीकार