BJP National Executive Meeting : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
BJP National Executive Meeting प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैदराबाद में चल रही दो दिवसीय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली, एजेंसी। हैदराबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National Executive Meeting) का आज दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में राष्ट्रपति चुनाव, महाराष्ट्र में सरकार और देश में अन्य राजनीतिक मुद्दों का उल्लेख है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनके असाधारण आचरण की प्रशंसा की। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान तेलंगाना भाजपा द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें तेलंगाना के गठन की लंबी यात्रा को दर्शाया गया है।
बैठक में पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैदराबाद में चल रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पहुंचे।
Telangana | Prime Minister Narendra Modi at the two-day National Executive Committee meeting in Hyderabad. pic.twitter.com/mOGoVBRRf0
— ANI (@ANI) July 3, 2022
भाजपा की बैठक से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने तेलंगाना के एक खुफिया अधिकारी को पकड़ा है। जो कथित तौर पर यहां पार्टी की चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में घुसपैठ कर रहा था।
कांग्रेस सिर्फ विरोध करने के लिए रह गई है- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, GST का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, CAA का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।
पीएम मोदी ने दलित महिला आदिवासी को चुना राष्ट्रपति के लिए चुना
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन काल में दो राष्ट्रपति के चुनाव का अवसर आया। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रही हैं।
गृह मंत्री अमित शाह बोले- अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं
बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं। पहला- सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना चाहिए। दूसरा- सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जनता के सामने रखना चाहिए। तीसरा- आजादी के अमृत काल में हम सभी संकल्प लें कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश की सुरक्षा मजबूत हुई
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है।
कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है- अमित शाह
बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश है।
आज विपक्ष बिखरा हुआ है- गृह मंत्री शाह
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गृह मंत्री शाह ने कहा हर जांच में पीएम मोदी बेदाग रहें। भाजपा की विरोधी राजनीतिक पार्टियां, कुछ एक विचाराधारा वाले पत्रकार और कुछ NGO ने मिलकर इन आरोपों को प्रसारित किया। अमित शाह ने कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसी के सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, लेकिन परिवार डर से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है। कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ 'गुजरात दंगे' का जिक्र
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में गुजरात दंगे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि PM पर जो भी आरोप लगाए गए थे, उसे SC ने पूरी तरह से झूठा करार दिया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ राजनीतिक प्रस्ताव
हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के पहले दिन हमने आर्थिक संकल्प पर चर्चा की। आज दूसरे दिन राजनीतिक संकल्प पर चर्चा की बारी थी। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
On the 1st day of our National Executive Committee meeting, we discussed economic resolution. Today, on the 2nd day, it was the turn to discuss political resolution. HM Amit Shah moved the resolution&it was passed unanimously: Assam CM Himanta Biswa Sarma, in Hyderabad, Telangana pic.twitter.com/71mzIUnchF
— ANI (@ANI) July 3, 2022
पीएम मोदी देंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
पीएम मोदी आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने पार्टी कैडर के लिए भाषण होगा। प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए पार्टी नेताओं को आगामी चुनाव के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलना सम्मान की बात- पीएम मोदी
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अगर वह चुनी जाती हैं तो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिलना वास्तव में सम्मान की बात है।
पीएम मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की। साथ ही पीएम मोदी ने उनकी उम्मीदवारी को भारतीय जनता के लिए ऐतिहासिक बताया।
भाजपा प्रतिनिधियों का उड़ाया मजाक
भाजपा की बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों का सीएम के चंद्रशेखर राव के पुत्र ने मजाक उड़ाया है। सीएम के चंद्रशेखर राव के पुत्र और राज्य के मंत्री केटी रामाराव ने उन्हें शहर में अपने प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध हैदराबादी दम बिरयानी और ईरानी चाय का आनंद लेने के लिए कहा है।
पीएम मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू की तारीफ
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनके असाधारण आचरण की प्रशंसा की।
गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया राजनीतिक प्रस्ताव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में राष्ट्रपति चुनाव, महाराष्ट्र में सरकार और देश में अन्य राजनीतिक मुद्दों का उल्लेख है।
तेलंगाना भाजपा ने किया प्रदर्शनी का आयोजन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान तेलंगाना भाजपा द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें तेलंगाना के गठन की लंबी यात्रा को दर्शाया गया है। हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद की कुर्बानी दी है, स्थानीय लोग इसका हिस्सा बने। इसके लिए एक आंदोलन हुआ है।
During National Executive Committee meeting,an exhibition has been organised by Telangana BJP. It depicts the long journey for formation of Telangana. BJP workers sacrificed themselves, locals became a part of it. A movement took place for it: Union Min Anurag Thakur in Hyderabad pic.twitter.com/ZMBwL59B90
— ANI (@ANI) July 3, 2022
परिवारवादी पार्टियों की नकारात्मक भूमिका को बेनकाब करने की जरूरत
जेपी नड्डा ने बैठक के पहले दिन कहा था कि एक ओर मोदी सरकार देश की आजादी के अमृत काल में सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और विकास में पीछे छूट गए वंचित तबकों को जनकल्याणी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में जुटी है। वहीं विपक्षी दल, जिनमें अधिकांश परिवार पर आधारित हैं, इसमें रोड़ा अटकाने का काम कर रही हैं।
BJP NEC Meet: जेपी नड्डा बोले- परिवारवादी पार्टियों की नकारात्मक भूमिका को बेनकाब करने की जरूरत
भाजपा की तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर है निगाह
तेलंगाना में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत ही पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस बार हैदराबाद में आयोजित की है। इस बैठक में देशभर के 340 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा की तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर है निगाह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बनेगी रणनीति!
जनता तक पहुंचने के लिए भाजपा करेगी चौतरफा प्रयास
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन भाजपा महासचिवों की बैठक में आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने के कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी देते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों में हर बूथ पर 200 कार्यकर्ता तैयार करने से लेकर 30 करोड़ लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करना शामिल है।
सीएम योगी ने की भाग्यलक्ष्मी मंदिर में आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद के चारमीनार में स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में आरती की। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offered prayers at Shri BhagyaLaxmi Mandir, Charminar in Hyderabad this morning. pic.twitter.com/MMoJKchKgA
— ANI (@ANI) July 3, 2022
गृह मंत्री शाह पेश करेंगे राजनीतिक प्रस्ताव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे। इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों करेंगे। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री और नार्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलेंगे।
सीएम केसीआर का पीएम मोदी का स्वागत नहीं करना पद का अपमान- स्मृति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत नहीं कर सीएम केसीआर ने व्यक्ति का नहीं पद का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सहकारी संघवाद के लिए एक स्पष्ट आह्वान किया है और पिछले आठ वर्षो में सभी नेताओं से मर्यादा के साथ मुलाकात की है।
विपक्ष पर बरसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार केंद्रित पार्टियों पर हमला कर 2024 के लिए भाजपा की रणनीति की दिशा तय कर दी। इन विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करते हुए नड्डा ने मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस दौरान विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है।
BJP NEC Meet: जेपी नड्डा बोले- परिवारवादी पार्टियों की नकारात्मक भूमिका को बेनकाब करने की जरूरत
पीएम मोदी करेंगे एक जनसभा को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को विजय संकल्प सभा नाम दिया गया है। यहां पीएम मोदी तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को मजबूती देने के लिए जनता से समर्थन की अपील कर सकते हैं। इस जनसभा में 35 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प उपायों पर प्रस्ताव पारित
भाजपा ने हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प उपायों पर प्रस्ताव पारित किया। केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश किया।