Move to Jagran APP

किरेन रिजिजू की 'भारत विरोधी गिरोह' टिप्पणी न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने का प्रयास: राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रिजिजू की भारत विरोधी गिरोह टिप्पणी न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने का प्रयास है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarPublished: Sun, 19 Mar 2023 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 12:53 PM (IST)
किरेन रिजिजू की 'भारत विरोधी गिरोह' टिप्पणी न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने का प्रयास: राउत
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के सांसद संजय राउत ने किरेन रिजिजू पर साधा निशाना

मुंबई, पीटीआई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी कि कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश 'भारत विरोधी गिरोह' का हिस्सा हैं, न्यायपालिका पर दबाव बनाने और न्यायाधीशों को धमकाने का प्रयास है।

loksabha election banner

रिजिजू ने क्या कहा?

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में  एक मीडिया कान्क्लेव में बोलते हुए रिजिजू ने दावा किया था कि कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कुछ कार्यकर्ता जो 'भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा हैं' भारतीय न्यायपालिका को विपक्षी दल की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

'क्या कानून मंत्री को न्यायपालिका को धमकाना शोभा देता है?'

राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''यह कैसा लोकतंत्र है? क्या कानून मंत्री को न्यायपालिका को धमकाना शोभा देता है? यह उन जजों के लिए खतरा है, जो सरकार के सामने झुकने से इनकार करते हैं। यह न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश है।" उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने का मतलब देश के खिलाफ होना नहीं है।

''राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे''

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश में लोकतंत्र पर खतरे की बात कहने के बाद अब कांग्रेस नेता को लोकसभा से निलंबित करने की बात चल रही है। इस मांग पर कि गांधी को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, राउत ने कहा, "राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्हें माफी क्यों मांगनी चाहिए?" उन्होंने आरोप लगाया, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने वास्तव में देश और इसके राजनीतिक नेताओं के खिलाफ विदेशी जमीन पर बोला है।"

राहुल गांधी ने लंदन में क्या कहा?

भाजपा राहुल गांधी द्वारा हाल ही में लंदन में की गई उनकी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग कर रही है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर हमला हो रहा है और देश के संस्थानों पर 'पूर्ण पैमाने पर हमला' हो रहा है।

पैदा हुआ राजनीतिक गतिरोध

राहुल की इस टिप्पणी ने एक राजनीतिक गतिरोध पैदा कर दिया, जिसमें भाजपा ने उन पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने और विदेशी हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश में आंतरिक राजनीति को बढ़ाने के पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए सत्ताधारी दल पर पलटवार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.