Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीड़ी-बिहार विवाद पर कांग्रेस का एक्शन, केरल इकाई के सोशल मीडिया हेड ने दिया इस्तीफा

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:23 PM (IST)

    जीएसटी दरों में बदलाव के बाद केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से बीड़ी और बिहार को लेकर एक पोस्ट किया गया जिस पर विवाद हुआ। पोस्ट में बीड़ी पर टैक्स कम करने को लेकर टिप्पणी थी। विपक्ष ने कांग्रेस की आलोचना की। विवाद के बाद केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बलराम ने इस्तीफा दे दिया है।

    Hero Image
    केरल की थ्रीथला विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे हैं बलराम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बदलाव करने के बाद कांग्रेस की केरल इकाई के सोशल मीडिया अकाउंट से बीड़ी और बिहार को जोड़ने वाला पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट पर खूब बवाल मचा था। विपक्षी दलों ने इसके लिए कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाद के बाद अब केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बलराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीटी बलराम केरल की थ्रीथला विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे हैं। पहले केरल प्रदेस कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया का जिम्मा डॉ. पी. सरीन के संभाल रहे थे। लेकिन उनके सीपीआई(एम) में शामिल होने के बाद बलराम को यह जिम्मेदारी मिली थी।

    केरल कांग्रेस ने किया था पोस्ट

    जीएसटी काउंसिल की तरफ से बीड़ी पर लगने वाले 28 फीसदी टैक्स को घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया था। जबकि इसके उलट सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया गया था। इस बढ़े हुए टैक्स को सिन टैक्स (पाप के लिए टैक्स) नाम दिया गया। इसी विषय पर केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया था।

    पोस्ट में लिखा था कि बीड़ी और बिहार दोनों बी से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। लेकिन विवाद के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। एनडीए के नेताओं ने इसे लेकर कांग्रेस पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया। यहां तक कि कांग्रेस के सहयोगी दल राजद ने भी खुद को इससे अलग कर लिया। आक्रोश देख केपीसीसी ने माफी मांगी।

    नई पोस्ट में कहा गया कि हमारे तंज को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और अगर किसी को ठेस पहुंची है तो हम क्षमा चाहते हैं। माफी के बाद अब केपीसीसी के सोशल मीडिया हेड का इस्तीफा भी हो गया है। बता दें कि बीड़ी पर 18 फीसदी और बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेंदू के पत्तों पर 5 फीसदी टैक्स लगाया गया है। बीड़ी उत्पादन में बिहार का अहम योगदान है और इस उद्योग से लगभग 70 लाख लोग जुड़े हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार-बीड़ी विवाद पर कांग्रेस ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया 'B' का मतलब

    comedy show banner
    comedy show banner