Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में होने वाला है खेला! शिवकुमार से मिलीं प्रियंका गांधी; क्या सिद्दरमैया छोड़ देंगे CM की कुर्सी?

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 09:39 PM (IST)

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की जिससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। यह मुलाकात मुख्यमंत्री पद के लिए शिवकुमार के कथित दबाव की खबरों के बीच हुई है। 2023 के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में अटकलें जारी हैं।

    Hero Image
    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात।(फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को बल मिला है।

    यह बैठक ऐसी खबरों के बीच हुई है कि शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के लिए दबाव बना रहे हैं, जो पार्टी के भीतर इस समझ पर आधारित है कि वह मौजूदा कार्यकाल के ढाई साल बाद यह पद संभालेंगे। शिवकुमार ने बातचीत के विवरण के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने बस इतना कहा, ''मैं उस जगह गया था।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद शिवकुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के बीच बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद की व्यवस्था की खबरों को लेकर कर्नाटक कांग्रेस जांच के घेरे में है। हालांकि, दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से इस तरह के किसी भी औपचारिक समझौते से इन्कार किया है, लेकिन पार्टी हलकों में अटकलें जारी हैं। 

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को डीके शिवकुमार ने किया खारिज, बोले- कोई संभावना नहीं; सिद्दरमैया के लिए गुड न्यूज?