Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka Bypolls election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

    By TaniskEdited By:
    Updated: Sun, 17 Nov 2019 09:45 AM (IST)

    Karnataka Bypolls election कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी की यह दूसरी लिस्ट है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Karnataka Bypolls election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

    बेंगलुरु, आइएएनएस। Karnataka Bypolls election: कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। गौरतलब है कि 5 दिसंबर को 15 सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने नई दिल्ली में एक बयान में कहा कि अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह सीटों पर उम्मीदवार

    कांग्रेस ने जी.बी. मंगसुली (अथानी), बी.ए. केज (कागवाड), लक्खा जारखोली (गोकक), वेंकटराव घोरपड़े (विजयनगर), रिजवान अरशद (शिवाजीनगर) और के.बी. चंद्रशेखर (के.आर पेट) को उम्मीदवार बनाया है। इससे पार्टी ने 31 अक्टूबर को आठ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

     

    31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की घोषणा

    इस दौरान भीमन्ना नाइक (येलापुर), बी.एच. बन्नीकोड (हिरेकर), के.बी. कोलीवाड (रानीबेनूर), एम. अंजनप्पा (चिक्काबल्लापुर), एम. नारायणस्वामी (के.आर. पुरा), एम. शिवराज (महालक्ष्मी लेआउट), पद्मावती सुरेश (होसकोटे) और एच.पी. मंजूनाथ (हुनसुर) को टिकट दिया था। 

    दो उम्मीदवार की घोषणा करना बाकी

    कांग्रेस को बेंगलुरु उत्तर में यशवंतपुरा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा करना बाकी है। कांग्रेस के 14 और जनता दल-सेकुलर (जेडीएस) के 3 विधायकों ने जुलाई में के इस्तीफे के बाद 17 विधानसभा क्षेत्रों में यह उपचुनाव हो रहे हैं।

     

    वोटों की गिनती 9 दिसंबर को

    अदालत में लंबित मामलों के कारण दो सीटों पर चुनाव नहीं होंगे। मुस्कि (रायचूर जिले) और आरआर नगर (बेंगलुरू दक्षिण पश्चिम) में बाईपास को मई 2018 के विधानसभा चुनावों में धांधली को लेकर कर्नाटक उच्चन्यायालय में मुकदमे के कारण रोक दिया गया था। वोटों की गिनती 9 दिसंबर को होगी।

    भाजपा ने अयोग्य विधायकों को टिकट दिया 

    बता दें कि भाजपा उपचुनाव में भाजपा ने अयोग्य विधायकों को टिकट देने का फैसला किया है। भाजपा ने इनमें से 13 प्रत्याशियों को टिकट दे दी है। कर्नाटक के पूर्व स्पीकर ने 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया था। इसके पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने इनकी अयोग्यता बरकरार रखी, लेकिन चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। इसके बाद 15 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

    यह भी पढ़ें: Karnataka Bypolls election: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, 13 अयोग्य विधायकों को टिकट

    यह भी पढ़ें: Karnataka disqualified MLAs case: अयोग्‍य विधायकों को SC से बड़ी राहत, लड़ सकेंगे चुनाव