Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया...', अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 05:31 PM (IST)

    अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने इसके बुनियादी प्रावधानों को भी नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कि कांग्रेस शासन में कई बार संविधान के दुरुपयोग किए गए।

    Hero Image
    'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स:BJP)

    पीटीआई, अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता, दादी और परदादा ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के कई  प्रयास किए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की। हाल ही राहुल गांधी ने 'इंडियन स्टेट' को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की।

    राहुल गांधी के 'इंडियन स्टेट' वाले बयान पर भड़के नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा, ''आज हमारे कांग्रेस नेता कहते हैं कि वो ''भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।'' उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है, न ही उनका इससे कोई लेना-देना है।

    राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और वो अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं।

    देश को पाखंडी लोगों से बचने की जरूरत: जेपी नड्डा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,"जैसा कि भारत अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है, हमें याद रखना चाहिए कि किसने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की, साथ ही किसने संविधान की रक्षा की और किसने बाबासाहेब के विचारों की रक्षा और उजागर करने का काम किया।

    उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को उन पाखंडी लोगों से सचेत और सावधान रहना चाहिए जो "संविधान के अंदर क्या है उसे जाने या पढ़े बिना इसकी प्रति लेकर घूमते रहते हैं"। दरअसल, राहुल गांधी अक्सर संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं। राहुल गांधी अक्सर भाजपा पर हमला करने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में संविधान की प्रति रखते हैं।

    नेहरू शासन में कश्मीर में लोगों के साथ हुआ अत्याचार: भाजपा

     भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "उन्हें नहीं पता कि उनके पिता (राजीव गांधी), परदादा (जवाहरलाल नेहरू) और दादी (इंदिरा गांधी) क्या करते थे। उन्हें ये बातें पता होनी चाहिए।" जेपी नड्डा ने सभा में मौजूद लोगों को बताया, "जब 1949 में संविधान को अपनाया जा रहा था, तो डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर इसे लागू करने वाला बुरा है, तो यह विफल हो जाएगा।"

    जेपी नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35(ए) को अंबेडकर के विरोध के बावजूद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लागू किया गया था और इन प्रावधानों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संविधान में निहित बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया।

    आपातकाल (1975-77) की ओर इशारा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और 1.35 लाख लोगों को जेल भेजा, इस प्रक्रिया में कई परिवार नष्ट हो गए। नड्डा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले अधिकांश लोग ''हमारी विचारधारा'' से थे। नड्डा ने आगे कहा, "इंदिरा गांधी लुभावने नारे लगाकर देश को गुमराह करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द जोड़े।"

    'दुनिया देख रही मोदी सरकार की इच्छाशक्ति'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आपको बुरे और अच्छे लोगों के बीच का अंतर समझना चाहिए। जब आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तो 6 अगस्त, 2019 को मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने में मदद की।  

    उन्होंने आगे कहा कि संविधान "अच्छे लोगों" के तहत कैसे काम करता है, इसे इस बात से देखा जा सकता है कि किस तरह से 'एक राष्ट्र, एक कर' लागू किया गया है, जिस तरह से देश यूसीसी की ओर बढ़ रहा है, कैसे ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को कैसे हटाया गया। 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

    यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी का 2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य', आयुष्मान भारत को लेकर जेपी नड्डा ने कही ये बात