विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेपी नड्डा ने विपक्षी दल पर लगाए भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण के आरोप, बोले- भ्रष्टाचार से कोई लड़ सकता है तो भाजपा

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 21 Feb 2023 08:06 PM (GMT+05:30)

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लोगों से आग्रह किया कि ...और पढ़ें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित किया। (फोटो सोर्स: एपी)
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित किया। (फोटो सोर्स: एपी)

बेंगलुरु, पीटीआइ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस जैसे ही सत्ता में आती है, साथ में भ्रष्टाचार भी आ जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लोगों से आग्रह किया कि वह कर्नाटक में विकास के लिए एक बार फिर भाजपा को वोट देकर 'डबल इंजन की सरकार' ले आएं। नड्डा ने मंगलवार को बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से कोई लड़ सकता है तो वह भाजपा और बसवराज बोम्मई (मुख्यमंत्री) हैं।

कांग्रेस का दूसरा नाम ही 'भ्रष्टाचार आयोग' है: जेपी नड्डा

उन्होंने राज्य में लोकायुक्त लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अगर कोई भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है तो वह सिद्दरमैया (कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री) हैं। उन्होंने सिद्दरमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में कांग्रेस सरकार ने लोकायुक्त की व्यवस्था को जड़ से खत्म कर दिया था। कांग्रेस का दूसरा नाम ही 'भ्रष्टाचार आयोग' है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के शासनकाल में तुष्टीकरण के चलते कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब थी।

जेपी नड्डा ने सिद्दरमैया पर साधा निशाना 

सिद्दरमैया की सरकार ने पीएफआइ (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) और कर्नाटक फोरम फार डिग्निटी (केएफडी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सारे केस वापस ले लिए थे। उन्होंने कहा कि समाज में भय फैलाने वाले प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ और केएफडी के खिलाफ तत्कालीन सीएम ने 175 मामले वापस लिए थे और उनके 1600 कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कर दिया था। वह समाज में भय फैलाना चाहते और उसे बांटकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे। क्या जनता ऐसे लोगों का समर्थन करेगी? क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए? अगर नहीं चाहिए तो भाजपा का समर्थन करें।

यह भी पढ़ें: 60 सांसदों ने किया अपने क्षेत्रों में वंदे भारत चलाने का अनुरोध, अभी 10 मार्गों पर हो रहा परिचालन