Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women Reservation law: महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संघर्ष करेगा 'INDIA', सोनिया गांधी का बयान

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 11:00 PM (IST)

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हाल ही में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संघर्ष करेगा। सोनिया ने कहा कि अब महिला आरक्षण विधेयक सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि हम सभी की प्रयासों से पारित हो गया है। लेकिन इस दिशा में अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

    Hero Image
    महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संघर्ष करेगा 'INDIA' (Image: ANI)

    पीटीआई, चेन्नई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए संसद में हाल ही में पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संघर्ष करेगा।

    वह सत्तारूढ़ द्रमुक के महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि दिवंगत राजीव गांधी पंचायती राज में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आए। इससे जमीनी स्तर पर महिलाएं मजबूत हुईं। यह विधायी निकायों में एक तिहाई सीट पर आरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद के भीतर और बाहर महिला आरक्षण का पथ प्रदर्शक रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'एक लंबा रास्ता तय करना बाकी'

    सोनिया ने कहा कि अब महिला आरक्षण विधेयक सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि हम सभी की प्रयासों से पारित हो गया है। लेकिन इस दिशा में अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है। उन्होंने विधेयक के वास्तविक कार्यान्वयन पर विपक्षी सांसदों द्वारा संसद में किए गए हस्तक्षेप को रेखांकित किया कि क्या इस पर अमल एक साल, दो साल या तीन साल में होगा। उन्होंने कहा कि हमें कोई अंदाजा नहीं है।

    'कुछ पुरुष खुश हैं, हम खुश नहीं हैं'

    सोनिया ने आगे कहा, हालांकि कुछ पुरुष खुश हैं, हम खुश नहीं हैं, हम महिलाएं खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी महिला आरक्षण अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए संघर्ष करने जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सशक्तीकरण की बहुत चर्चा हो रही है क्योंकि हर राजनीतिक दल को यह एहसास होने लगा है कि महिलाएं एक मजबूत सामूहिक शक्ति बन सकती हैं।

    यह भी पढ़े: राहुल गांधी की 'पप्पू' छवि फिर उभारने की कोशिश कर रही भाजपा, विपक्षी गठबंधन के दलों पर भी साध रही निशाना

    यह भी पढ़े: Telangana News: 'यह आत्महत्या नहीं, युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं की...' छात्रा के सुसाइड पर बोले राहुल गांधी