यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गृहमंत्री अमित शाह करेंगे बिहार का दौरा, 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में होंगे शामिल
Swami Sahjanand Saraswati Jayanti केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार की राजधानी पटना आएंगे। शाह बापू सभागार में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार आ रहे हैं। अमित शाह राजधानी पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। बापू सभागार में होने वाले इस समारोह को किसान-मजदूर समागम के नाम से जाना जाता है। बड़ी संख्या में राज्य के किसान गृहमंत्री का स्वागत करेंगे।
सांसद विवेक ठाकुर ने की शाह के दौरे की पुष्टि
किसान मजदूर समागम के संयोजक और बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने शाह के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। शाह बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। शाह इस दौरान प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे।
किसानों को संबोधित करेंगे Amit Shah
विवेक ठाकुर ने आगे कहा, "स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के सबसे बड़े किसान नेता थे। उन्हें पिछली सरकारों में जो सम्मान मिलना था, वो नहीं दिया गया। उनकी जयंती के अवसर पर अमित शाह बिहार और देश के किसानों को संदेश देंगे कि मोदी सरकार किसानों के लिए असली कामगार है। जहां भी किसानों के साथ अन्याय होगा, केंद्र सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।"
नीतीश सरकार पर निशाना
विवेक ठाकुर ने किसानों के मुद्दे पर नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बिहार के किसानों की उपेक्षा हुआ है। महागठबंधन सरकार जिस तरह से किसानों के साथ व्यवहार कर रही है, वो हमारे लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
किसानों की आवाज नहीं सुन रही सरकार
उन्होंने आगे कहा, "राज्य के 50 फीसदी से ज्यादा लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसके बावजूद नीतीश कुमार सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। किसान सिर्फ पुलिस की बर्बरता और सरकार की उदासीनता का सामना कर रहे हैं। बीजेपी को ये स्वीकार नहीं है।
