विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेघालय में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से कुछ ही परिवारों को लाभ हुआ', असम के CM सरमा ने किया दावा

By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 19 Feb 2023 10:17 AM (IST)

मेघालय विधानसभा चुनाव की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान है। इन सीटों पर 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान ...और पढ़ें

'मेघालय में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से कुछ ही परिवारों को लाभ हुआ', असम के CM सरमा ने किया दावा
'मेघालय में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से कुछ ही परिवारों को लाभ हुआ', असम के CM सरमा ने किया दावा

तुरा, एजेंसी। मेघालय विधानसभा चुनाव की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान है। इन सीटों पर 375 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

भाजपा समेत कई राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में कई रैलियों को संबोधित कर रहे है। 18 फरवरी को उन्होंने महेंद्रगंज, रोंगजेंग, मेंदीपाथर और खरकुट्टा में कई रैलियों को संबोधित किया।

भाजपा ही दे सकती है मेघालय के लोगों को लाभ

रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया है कि मेघालय में केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से कुछ ही परिवारों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही यह सुनिश्चित कर सकती है कि सभी लाभ मेघालय के लोगों तक पहुंचे।

इजरायली हैकर्स के दावे के बाद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM पर उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग से की ये मांग

अगर मेघालय में भाजपा की सत्ता आई तो...

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मेघालय में कुछ ही परिवारों को मिला है। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए सरमा ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो मेघालय में भी इसी तरह का लाभ देगी।

भाजपा ने पूरा किया वादा

सीएम सरमा ने कहा कि बीजेपी ने पिछले साल असम में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। पहले ही 50,000 लोगों को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और बाकी लोगों को इस साल मई तक नियुक्तियां मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेघालय के युवा बेरोजगारी के बोझ तले दबे हुए हैं, उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य में सतत विकास सुनिश्चित कर सकती है जो रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार आने के बाद कश्मीर में आतंकवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद में आई 80 प्रतिशत की कमी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जाएंगे कर्नाटक, श्रृंगेरी मठ की भी करेंगे यात्रा