Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जाएंगे कर्नाटक, श्रृंगेरी मठ की भी करेंगे यात्रा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 04:20 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। नड्डा के कार्यक्रम के मुताबिक वह 19 से लेकर 21 फरवरी तक कर्नाटक में रहेंगे। इस दौरान वह उडुपी (Udupi) और बेलूर (Belur) में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फाइल फोटो।

    Hero Image
    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को जाएंगे कर्नाटक।

    नई दिल्ली, एएनआई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। नड्डा के कार्यक्रम के मुताबिक, वह 19 से लेकर 21 फरवरी तक कर्नाटक में रहेंगे। इस दौरान वह उडुपी (Udupi) और बेलूर (Belur) में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नड्डा अपनी यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलुरु भी जाएंगे। वह चिक्कमंगलुरु में एक बाइक रैली में भी भाग लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रृंगेरी मठ का करेंगे दौरान, बिताएंगे एक रात

    भाजपा अध्यक्ष अपनी यात्रा के दौरान श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे और वहां एक रात बिताएंगे। नड्डा का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी पर श्रृंगेरी मठ को विभाजित करने वाले ब्राह्मण समुदाय से संबंधित होने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि सबसे पवित्र और सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ केंद्रों में से एक श्रृंगेरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों (केंद्रों) में से एक है। कर्नाटक यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हासन में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'मेघालय में दो परिवारों का कई वर्षों तक रहा राज', अमित शाह बोले- संगमा ने गारो हिल्स का नहीं किया विकास

    आगामी चुनावी तैयारियों का करेंगे आकलन

    नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए राज्य में पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कर्नाटक लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है और यह दक्षिण भारत में बीजेपी का एकमात्र बड़ा गढ़ है। मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव इस वर्ष अप्रैल-मई माह के दौरान होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- 

    आधुनिक तकनीक से ट्रेंड नर्सों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, विशेषज्ञों का मानना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    Fact Check : सूरज और चांद को साथ में दिखाती इस तस्वीर को बनाने में 16 कैमरे और 62 दिन नहीं लगे, सॉफ्टवेयर के जरिए की गई तैयार