भाजपा नेता का विवादित बयान, लव जेहाद को लेकर कही ये बड़ी बात
राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री का कहना है कि इस देश के हर शहर में पाकिस्तान होगा... अगर समय पर नहीं जागे तो। इस देश में लव जेहाद बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

उदयपुर, एजेंसी। गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Katariya) राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक भी हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन भाजपा नेता का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कटारिया को कहते सुना जा रहा है कि हिंदुओं को एकजुट होने और देशहित में भाजपा को वोट करना होगा।
पूर्व गृहमंत्री ने कहा, 'इस देश के हर शहर में पाकिस्तान होगा... अगर समय पर नहीं जागे तो। इस देश में लव जेहाद बढ़ रहा है। इस देश में लव जेहाद बढ़ रहा है।' उन्होंने अपने समाज के लोगों को चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'अब समय है वरना माथे पर हाथ रख रोते रह जाओगे। बदलाव करो, वरना उदयपुर का भी जयपुर जैसा हाल होगा।'
कटारिया अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया है। वे अपने कार्यकर्ताओं को बताते हैं, 'पुराने जयपर में किस तरह हिंदू मंदिरों में समुदाय विशेष के लोग पूजा नहीं करने देते। हिंदुओं को परेशान किया जाता है, वहां मंदिर में बैठे-बैठे भगवान भो रोते हैं। वहां भगवान की पूजा नहीं हो रही, सेवा नहीं हो रही। संभल जाओ वरना, उदयपुर में भी यही हाल होगा।'
लव जेहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा, हमारी बेटियां इसका शिकार हो रही हैं। अब भी नहीं संभले तो फिर माथे पर हाथ रखकर जिंदगी भर रोते रहना। ज्ञात हो कि गुलाबचंद कटारिया राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं दो बार राज्य में गृहमंत्री रह चुके हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।