भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत हुए घायल, पुलिस ने दिया था धक्का
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब हैदराबाद से होकर गुजर रही थी तब पूर्व मंत्री इसमें शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद वह जमीन पर गिर गए। इससे उनकी दाहिनी आंख हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत गंभीर रूप से घायल हो गए। वह तेलंगाना के वासवी अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब हैदराबाद से होकर गुजर रही थी, तब पूर्व मंत्री इसमें शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद वह जमीन पर गिर गए। इससे उनकी दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
पूर्व मंत्री की हालत स्थिर, चिंता की नहीं है कोई बात
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक बार फिर जांच की जाएगी और उसके बाद ही छुट्टी दी जाएगी। उनके फ्रैक्चर का इलाज किया गया है। पूर्व मंत्री की हालत स्थिर है और चिंता करने की कोई बात नहीं है।
लगातार दूसरे दिन हैदराबाद में चल रही यात्रा
हैदराबाद में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पैदल मार्च जारी है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी और कई अन्य नेता और पार्टी के कई कार्यकर्ता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा दोपहर में ब्रेक के लिए मदीनागुडा के हफीजपेट के एक होटल में रुकेगी। इसके बाद शाम को भेल बस स्टैंड से यह यात्रा फिर से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें : Money Laundering Case: मुंबई की PMLA कोर्ट ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ाई
तेलंगाना में 7 नवंबर तक चलेगी भारत जोड़ो यात्रा
साइबराबाद पुलिस ने यात्रा के मद्देनजर माधापुर यातायात मंडल की सीमा में यातायात प्रतिबंध लगा दिया है। शाम छह बजे तक ट्रैफिक जाम रहेगा। तेलंगाना में पैदल मार्च 7 नवंबर तक चलेगा और 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक होगा।
यह भी पढ़ें : Invest Karnataka 2022 Summit: पीएम मोदी ने कहा- ये वैश्विक संकट का दौर है, लेकिन भारत है ब्राइट स्पॉट
तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी यह यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा राज्य के 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके बाद यह यात्रा तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।