BBC Documentary: केरल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख मुरलीधरन बोले- BJP में शामिल होने के लिए तैयार नहीं अनिल एंटनी
अनिल एंटनी ने केरल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख मुरलीधरन ने अनिल से दोबारा पार्टी में शामिल होने और पार्टी के नियमों को मानने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि अनिल बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है।

तिरुवनंतपुरम, एएनआई। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने केरल कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बीबीसी के द्वारा पीएम पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री पर अनिल ने कांग्रेस पार्टी से अलग जाकर एक ट्वीट कर दिया था। जिसके बाद उनको अपने ही पार्टी के लोगों ने निशाने पर ले लिया था। लेकिन केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के मुरलीधरन ने शुक्रवार को अनिल एंटनी के संबंध में बड़ा बयान दिया है।
"बीजेपी में शामिल होने के लिए नहीं है तैयार अनिल"
मुरलीधरन ने अनिल से कांग्रेस पार्टी में लौटने के लिए कहा है। अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के संबंध में अपने पोस्ट पर धमकियों के बाद पार्टी के सभी पद छोड़ दिए थे। लेकिन मुरलीधरन ने अनिल एंटनी की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने की बात को साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनिल बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं। मैंने उनसे कई बार बात की।
मुरलीधरन चाहते हैं अनिल दोबारा से पार्टी में हो जाएं शामिल
मुरलीधरन ने यह भी कहा कि मैं अनिल से पार्टी छोड़ने के विचार बदलने और कांग्रेस में वापस जाने और पार्टी के नियमों का पालन करने के लिए कह रहा हूं। तो वहीं मुरलीधरन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इससे पहले अनिल एंटनी ने आरोप लगाया था कि बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री - "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" के बारे में उनके ट्वीट पर उन्हें "गालियां" और धमकियां मिली हैं। पार्टी के पदों से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए अनिल ने कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ी है क्योंकि वह फिलहाल कांग्रेस नेता बने रहना चाहते हैं।
यह भी पढे़- Karnataka News: DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 139 दुर्लभ जानवर बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस से अलग जाकर किया था एंटनी ने ट्वीट
अनिल एंटनी ने मंगलवार को ट्वीट किया था बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है। उसका इतिहास भारत को लेकर पूर्वाग्रह का रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को को भारतीय संस्थानों के विचार से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है। अनिल ने कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही इराक युद्ध की योजना बनाई थी और अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला बोल दिया था।
कांग्रेस नेता एंटनी से ट्वीट डीलीट करने पर बना रहे थे दबाव
अनिल एंटनी ने अपने ट्वीट में कहा था कि बीजेपी के साथ तमाम मतभेद हैं लेकिन इसके बावजूद इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। अनिल एंटनी के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। पीएम मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस के नेता अनिल पर ये ट्वीट डिलीट करने के लिए दबाव बना रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।