विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka Election 2023: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी, टिकट कटने पर छोड़ी थी BJP

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 14 Apr 2023 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2023 12:51 PM (IST)

Karnataka Assembly Election 2023 कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की टिकटों का एलान होने के बाद बगावत तेज हो गई है। ...और पढ़ें

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस का हाथ थामेंगे पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी
Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस का हाथ थामेंगे पूर्व बीजेपी नेता लक्ष्मण सावदी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कई दल अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के बाद पार्टियों में भगदड़ मच गई है। कई नेता पाला बदलने में लगे हैं। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा में है। लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बीजेपी से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि बीजेपी से टिकट ना मिलने के बाद लक्ष्मण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया थ। लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सावदी अथानी से तीन बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।

डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया से मिले सावदी

लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से उनके बेंगलुरु स्थित घर पर मुलाकात की। सावदी ने मौजूदा विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से भी उनके घर में मुलाकात की। गौरतलब कै कि लक्ष्मण ने अथानी विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उधर, डीके शिवकुमार ने कहा कि सावदी को बिना शर्त के पार्टी में शामिल किया गया है। वह बीजेपी में अपमानित महसूस कर रहे थे। ऐसे बड़े नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाना हमारा कर्तव्य है। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं जो हमसे जुड़ना चाहते हैं।

लक्ष्मण सावदी ने गलती की: बीजेपी

वहीं, सावदी के कांग्रेस में जाने पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने काह कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया, उसके बाद भी वह ऐसी पार्टी में जा रहे हैं जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे।

10 मई को होगा चुनाव

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।