Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kamal Nath: 'कमलनाथ कांग्रेस में हैं और अब...', पूर्व सीएम के BJP में जाने की अटकलों पर बोले दिग्विजय सिंह

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 09:42 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की सियासत में कमलनाथ को लेकर उठा-पटक जारी है। कमलनाथ का अगला रूख क्या होगा। इसे लेकर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे। बता दें कि कमलनाथ अपने बेटे के साथ अचानक दिल्ली पहुंचे थे जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।

    Hero Image
    Kamal Nath: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। Digvijaya Singh on Kamal Nath कांग्रेस के वरिष्ठ नता कमलनाथ (Kamal Nath) के भाजपा (BJP) में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं, और हमेशा रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमलनाथ हैं कांग्रेस का हिस्सा- दिग्विजय सिंह

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कमलनाथ की निष्ठा कांग्रेस के साथ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कमलनाथ कांग्रेस का हिस्सा हैं और रहेंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से गलत खबरें प्रसारित नहीं करने का भी आग्रह किया।

    दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा- 'कमलनाथ कांग्रेस में थे हैं और रहेंगे। मीडिया झूठ फैलाना बंद करे।'

    अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंचे थे कमलनाथ

    दरअसल, शनिवार को मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल बढ़ गई। जब कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ अचानक दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद से उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी।

    दावों को खारिज कर चुके हैं कमलनाथ

    हालांकि, कमलनाथ की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन जब मीडिया ने कमलनाथ से पार्टी छोड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सभी दावों को खारिज कर दिया और कहा कि अगर कुछ होगा तो मीडिया को बताया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 10 साल में मुख्‍यमंत्री रह चुके 14 कद्दावर नेताओं ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, क्‍या नाथ जाएंगे कमल के साथ?

    यह भी पढ़ें- 'इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे...' कांग्रेस नेता ने कहा- कहीं नहीं जाएंगे कमलनाथ, न्याय यात्रा में बेटे के साथ होंगे शामिल