Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे...' कांग्रेस नेता ने कहा- कहीं नहीं जाएंगे कमलनाथ, न्याय यात्रा में बेटे के साथ होंगे शामिल

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि कमलनाथ को लेकर जो अटकलें और दुष्प्रचार हैं वो सब भाजपा का किया धरा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे हमारे बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं।जो भी अटकलें चल रही हैं ये सब भाजपा और मीडिया के एक हिस्से द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार है।

    Hero Image
    जितेंद्र सिंह ने कहा- कमलनाथ को लेकर जो अटकलें हैं वो सब भाजपा का किया धरा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पार्टी से रिश्ता तोड़कर भाजपा में जाने संबंधी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और राहुल गांधी की अगुआई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश में पहुंचने के बाद इसमें शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि कमलनाथ को लेकर जो अटकलें और दुष्प्रचार हैं वो सब भाजपा का किया धरा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे हमारे बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं।जो भी अटकलें चल रही हैं, ये सब भाजपा और मीडिया के एक हिस्से द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार है। जितेंद्र सिंह ने कहा- ' कमल नाथ से मेरी कल (रविवार) और परसों (शनिवार) भी बातचीत हुई थी।

    बैठक में कमलनाथ शामिल होंगे: जितेंद्र सिंह

    उनसे चर्चा हुई कि यात्रा में किस तरह से तैयारियां करनी हैं। मंगलवार को मैं भोपाल जा रहा हूं। सांसद, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक होगी। बैठक में कमल नाथ भी शामिल होंगे। उनके सुझाव के हिसाब से यात्रा चलेगी।'

    उनका यह भी कहना था कि कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ भी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह यात्रा मार्च महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। इससे पूर्व कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे तथा उनके पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे।

    कांग्रेस मे ही रहेंगे कमलनाथ

    कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले वर्मा ने उनसे मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे माने जाते हैं वो कांग्रेस छोड़कर कैसे जा सकते हैं? उनका कहना था कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं और वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

    वर्मा ने कहा कि नकुल नाथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और वह भी कांग्रेस के टिकट पर ही और विजयी भी होंगे। नुकल नाथ वर्तमान में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं।

    उधर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी स्पष्ट किया कि कमल नाथ किसी भी परिस्थिति में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं होंगे। 

    यह भी पढ़ें: Kamal Nath PC: BJP में नहीं जाएंगे कमलनाथ, अटकलों पर लगा विराम; सज्जन सिंह वर्मा ने साफ की स्थिति