केजरीवाल को भारत से नहीं, सत्ता, पोजीशन और भ्रष्टाचार से बेइंतहा प्यार है... BJP का AAP पर हमला
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लगता है कि दस्ताने पहन कर भ्रष्टाचार करने से भ्रष्टाचार पता नहीं चलता है। केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया का दस्ताना पहनकर भ्रष्टाचार किया शराब नीति में घोटाला किया। अब मौका आ गया है...दस्ताने उतरने चाहिए।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया का दस्ताना पहनकर भ्रष्टाचार किया है। अब मौका आ गया है कि ये दस्ताने उतरने चाहिए।
'केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया का दस्ताना पहनकर किया घोटाला"
संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लगता है कि दस्ताने पहन कर भ्रष्टाचार करने से भ्रष्टाचार पता नहीं चलता है। केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया का दस्ताना पहनकर भ्रष्टाचार किया, शराब नीति में घोटाला किया। अब मौका आ गया है...दस्ताने उतरने चाहिए।
#WATCH अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता। मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया। अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने… pic.twitter.com/XnBBhd1Xuk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
'अरविंद केजरीवाल के घर पर लागू की गई शराब नीति'
पात्रा ने कहा कि शराब नीति अरविंद केजरीवाल के घर पर लागू की गई। केजरीवाल ने कहा था कि इस नीति से दिल्ली को बहुत बड़ा लाभ होगा, लेकिन 3 हजार करोड़ का नुकसान हुआ और आपको दिल्ली एक्साइज पॉलिसी को वापस लेना पड़ा।
'केजरीवाल को भारत से नहीं, सत्ता और भ्रष्टाचार से प्यार है'
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता की और कहा कि मुझे भारत से बेइंतहा प्यार है। माफ कीजिएगा, लेकिन आपको भारत से प्यार नहीं...आपको आपकी सत्ता से, अपनी पोजीशन से और भ्रष्टाचार से बेइंतहा प्यार है। उसका नाम भारत मत करिए... भारत को गाली मत दीजिए।
'केजरीवाल, राहुल और सोनिया सब आज एक हो गए हैं'
पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के राज में यह देश भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था और आज अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक हो गए हैं। ये भ्रष्टाचारियों की बारात निकली हुई है। ये जश्न-ए-भ्रष्टाचार मनाएंगे।
सीबीआई के सामने आज पेश होंगे केजरीवाल
बता दें, दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने आज दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। उससे पहले प्रेस कान्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा कि आज उन्हें सीबीआई ने बुलाया है। जब कुछ गलत नहीं किया तो छिपाना क्या?
#WATCH इन्होंने आज मुझे CBI बुलाया है, थोड़ी देर में निकलूंगा, जब कुछ ग़लत किया नहीं तो छिपाना क्या? यह लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ़्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI… pic.twitter.com/yTOl7jcMFb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
'ये लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं'
केजरीवाल ने कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं। चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या ना हो। कल से इनके सारे नेता चिल्लाकर कह रहे हैं केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद BJP ने CBI को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। अब BJP ने आदेश दिया है तो CBI की क्या मजाल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।