Delhi: केजरीवाल के समर्थन में धरने पर बैठे AAP के कई नेता हिरासत में लिए गए, गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर पर बुलाई इमरजेंसी बैठक
CBI Summons CM Arvind Kejriwal Live Updates आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आज रविवार को पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने पहुंचे हैं। सीबीआई की इस पूछताछ के खिलाफ आप कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। CBI Summons CM Arvind Kejriwal Live Updates: आबकारी घोटाला मामले (Delhi Excise Policy Case) में पूछताछ के लिए आज रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सीबीआई मुख्यालय पहुंचे हैं। मामले में सीएम से करीब सात घंटे से अधिक समय से सीबीआई की पूछताछ जारी है।
इससे पहले सीबीआई की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जो सवाल पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले सीबीआई को कंट्रोल करते हैं।"
#WATCH | Will answer all the questions. BJP leaders are talking about it (my arrest); CBI is controlled by BJP: Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal pic.twitter.com/kiKAAnpGpN — ANI (@ANI) April 16, 2023
इस बीच, केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं।
#WATCH | Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal leaves for CBI office after he was summoned by the agency in connection with liquor same case. pic.twitter.com/5B9kN2Ozpm — ANI (@ANI) April 16, 2023
दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन में धरने पर बैठे AAP के कई नेता हिरासत में लिए गए। इसके बाद AAP दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने आगे की रणनीति के लिए 5 बजे पार्टी मुख्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
CBI मुख्यालय के पास शांतिपूर्वक बैठे कैबिनेट मंत्रियों एवं सांसदों की अचानक गिरफ्तारी क्यों की गई ?
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) April 16, 2023
मोदी जी लोकतंत्र की हत्या करने पर क्यों उतारू हैं ?
आगे की रणनीति के लिए 5 बजे पार्टी मुख्यालय पर होगी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक।
आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने हमें शांतिपूर्वक ढंग से बैठने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और किसी अनजान जगह पर लेके जा रही है... ये कैसी तानाशाही है?"
दिल्ली पुलिस ने हमें शांतिपूर्वक ढंग से बैठने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और किसी अनजान जगह पर लेके जा रही है... ये कैसी तानाशाही है ? pic.twitter.com/3yDvdAVOXT
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 16, 2023
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी ते राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, मंत्री राजकुमार आनंद, मंत्री इमरान हुसैन, शिक्षा मंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी के जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक को हिरासत में लिया है।
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों और 1500 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री से मिलने आ रहे पंजाब के 20 विधायकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Kejriwal जी को CBI द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2023
अरविंद जी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के 32 MLAs और 70 पार्षदों को Police ने Arrest किया
मुख्यमंत्री जी से मिलने आ रहे Punjab के 20 MLAs को भी पुलिस ने Detain किया
-@AapKaGopalRai #KejriwalRukegaNahi pic.twitter.com/SuhP4ej9gT
आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा, "जो मामला है यह देश के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर जो मॉडल चलाने का अरविंद केजरीवाल ने काम किया है उसके खिलाफ है। केजरीवाल झूकेगा नहीं लड़ता रहेगा।"
Adani के नौकर( Modi) होश में आओ!#KejriwalRukegaNahi pic.twitter.com/D5VCI0wOrX
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) April 16, 2023
दिल्ली विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है और यह सोची-समझी साजिश है और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र को कुछ सवाल पूछने के लिए बुलाया था। सीबीआई मामले की दो साल तक जांच करती रही उसके बाद गिरफ्तार कर लिया। यह धंधा बन गया है कि हर विपक्षी दल के पीछे इस ढंग से सीबीआई लगाना उचित नहीं है।"

आबकारी घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में सीबीआई मुख्यालय के पास (लोधी रोड) धरने पर बैठे दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद राघव चड्ढा, शिक्षा मंत्री आतिशी और अन्य आप नेता।
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "जिस तरह से कंस को पता था कि भगवान श्रीकृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्रीकृष्ण को हानि पहुंचाई जाए, लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए। उसी प्रकार आज बीजेपी जानती है कि उनका पतन आप (AAP) के हाथों होगा।
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई के सामने पेश होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रविवार को कश्मीरी गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इन्होंने (बीजेपी) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी, यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह, वे हर दिन फरमान जारी करते हैं।"
दिल्ली के लाडो सराय में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने विधायक सोमनाथ भारती और कई निगम पार्षद को भी हिरासत में लिया है। इस दौरान कई मिनट तक रोड जाम रहा।
सीएम केजरीवाल से आज होने वाली पूछताछ को लेकर कई स्तर की जांच के बाद सीबीआई मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रवेश दिया जा रहा है। मुख्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।
Delhi Excise Policy: सीएम केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ के विरोध में कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने काफिले के साथ केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और कैलाश गहलोत भी पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है। केजरीवाल के आवास जाने वाले दोनों रास्ते बंद किए गए हैं, केवल स्थानीय निवासियों को अपनी पहचान दिखाकर और मीडिया को पैदल जाने की अनुमति है। पुलिस ड्रोन से भी नजर रख रही है।
दिल्ली पुलिस खुफिया विभाग को कल शनिवार सूचना मिली है कि आप नेता रविवार को दिल्ली के कुछ प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम करने के उद्देश्य से धरने पर बैठ सकते हैं। इसके मद्देनजर आला अधिकारियों ने सुबह छह बजे से अपने अपने इलाके में गश्त तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक और सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अपने-अपने जिले से संयुक्त आयुक्त और डीसीपी पूरी तरह नजर रखें। कहीं भी आप कार्यकर्ता द्वारा कानून अपने हाथ में लेने पर उसके साथ बेहद सख्ती से निपटे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीबीआई मुख्यालय जाने के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कहीं भी न तो सड़क बंद करेगी और न ही डाइवर्जन करेगी। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी का कहना है कि केजरीवाल जिन रूटों से सीबीआई मुख्यालय जाना चाहे जा सकते हैं। आप नेताओं ने सड़क जाम करने की धमकी दी है इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जिला पुलिस ने अपने अपने इलाके में सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती कर दी थी।
किसी ने तड़के चार तो कहीं पांच व छह बजे चौराहे पर पुलिस की तैनाती कर दी। वहीं यातायात पुलिस ने सुबह सात बजे राजधानी के सभी प्रमुख चौराहों जैसे आनंद विहार, राजोकरी, लाडो सराय, टिकरी,सिंधु बार्डर, मुकरबा चौक, बुराड़ी चौक, आदि पर पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मियों की तैनाती कर दी।
शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ को लेकर दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को सीबीआई कार्यालय में पार्टी प्रमुख केजरीवाल से पूछताछ के दौरान आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। चूकि रविवार होने का दिन होने से सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक नहीं होने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन के कारण कुछ सड़कों पर जाम लग सकता है। इससे निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
ऐसे में डीडीयू मार्ग स्थित आप मुख्यालय, मुख्यमंत्री आवास, सीबीआई मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। साथ ही भाजपा द्वारा सुबह 11 बजे राजघाट पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए कहा है। यहां भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
सीबीआई मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के एक हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा वहां के पल-पल की वीडियो रिकार्डिंग भी करवाई जाएगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पेशी के दौरान आप कार्यकर्ता हंगामा कर सकते हैं।
