Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Result: कांग्रेस ने लगाई 'शून्य' की हैट्रिक तो क्या बोलीं प्रियंका गांधी; AAP की हार पर कह दी ये बात

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 04:10 PM (IST)

    दिल्ली के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया। दिल्ली के लोग आप सरकार से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से यह स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे। जीतने वालों को मेरी बधाई।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी की हार पर प्रियंका गांधी ने क्या प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है। 27 साल के सूखे को खत्म करते हुए भाजपा एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। वही, कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो चुका है। साल 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव की तरह ही कांग्रेस इस बार भी शून्य पर सिमट गई।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया। दिल्ली के लोग आप सरकार से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से यह स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे। जीतने वालों को मेरी बधाई।

    वहीं काग्रेस की बुरी प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "हमें कड़ी मेहनत करनी होगी, जमीन पर रहना होगा और लोगों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होना होगा।

    'जनशक्ति सर्वोपरि'

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाली है। पीएम मोदी ने लिख कि जनशक्ति सर्वोपरि। पीएम मोदी ने लिखा कि विकास जीता, सुशासन जीता।

    पीएम मोदी ने दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।  

    पीएम मोदी ने कहा मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

    हार गए अरविंद केजरीवाल 

    गौरतलब है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। प्रवेश वर्मा ने उन्हें 4089 वोटों से मात दी है। हालांकि, सीएम आतिशी चुनाव जीत चुकीं हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी की गुंडागर्दी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। हम जनता की आवाज को उठाते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: जीत पर क्या बोले PM मोदी? CM आतिशी के सामने हूटिंग; BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

    comedy show banner