Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा नेताओं को बताया 'नरकवासी', कहा- स्वतंत्रता के लिए कुछ नहीं किया

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 05:50 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को नरकवासी बताते हुए कहा कि इन नेताओं ने देश को आजादी दिलाने या अर्थव्यवस्था और समाज की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। खरगे ने विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. बीआर आंबेडकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा।

    Hero Image
    राष्ट्रीय ध्वज फहराते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। ( फोटो- एएनआई)

    पीटीआई, बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को 'नरकवासी' बताते हुए कहा कि इन नेताओं ने देश को आजादी दिलाने या अर्थव्यवस्था और समाज की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। खरगे ने विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. बीआर आंबेडकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही भाजपा

    उन्होंने कहा कि शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है और नागरिकों के अधिकारों, खासकर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है।

    वहीं, 76वें गणतंत्र दिवस पर अपने संदेश में खरगे ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग संविधान के विचारों और आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को सुरक्षित रखें।

    10 वर्षों से समाज को बांटने की कोशिश

    उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक कट्टरवाद में डूबा एक घृणित एजेंडा पिछले 10 वर्षों से समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है और संविधान के हर पवित्र सिद्धांत को ''एक तानाशाही शासन द्वारा टुकड़े-टुकड़े किया जा रहा है''।

    गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है इसका सम्मान और रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

    वहीं, सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने हर एक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की गारंटी दी। हमारा संविधान एक-एक भारतीय के अधिकारों का रक्षा कवच है।

    यह भी पढ़ें: छोटे से देश ने ट्रंप को खुलेआम धमकाया, अमेरिका के दो जहाजों को लौटाया; अब 50% टैरिफ लगाने की दी धमकी


    यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को भारत ने चीन के खिलाफ चली बड़ी चाल, दक्षिण चीन सागर में करेगा ये काम; इंडोनेशिया का मिला साथ