विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि थरूर की एक पोस्ट से कांग्रेस बेचैन, क्या केरल में बड़े बदलाव की तैयारी? सियासी हलचल तेज

Published: Tue, 25 Feb 2025 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2025 08:56 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर ब्रिटेन के विदेश ...और पढ़ें

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Photo - PTI)
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Photo - PTI)

HighLights

  1. तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ शेयर की सेल्फी
  2. शशि थरूर ने भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए वार्ता शुरू होने का किया स्वागत
  3. वायनाड भूस्खलन राहत कोष को अनुदान में बदलने के प्रियंका के अनुरोध का किया समर्थन

नई दिल्ली, एएनआई। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक अंग्रेजी दैनिक में हाल ही में छपे लेख को लेकर उठा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ उनकी सेल्फी ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

थरूर ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता फिर से शुरू होने का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी की हाल ही में की गई उस अपील का भी समर्थन किया है जिसमें ऋण के रूप में वितरित किए गए धन को अनुदान में बदलने और आपदा पीड़ितों के लिए खर्च की समय सीमा बढ़ाने की बात कही गई है।

पीयूष गोयल के साथ सेल्फी शेयर की

थरूर ने अपने एक्स पोस्ट पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि जोनाथन के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है। यह बहुत स्वागत योग्य है।

थरूर के इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हालांकि, केरल कांग्रेस का इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले पर केरल कांग्रेस के बैठक का आयोजन कर सकती है।

शशि थरूर का यह पोस्ट एक अंग्रेजी दैनिक में हाल ही में छपे उनके लेख को लेकर उठे विवाद के बीच आया है। इस लेख में उन्होंने राज्य में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की थी। इसके लिए केरल के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने थरूर की आलोचना की थी।

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार वार्ता

सोमवार को भारत और ब्रिटेन ने एक ऐसे मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू की जो संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी है। भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता 13 जनवरी 2022 को शुरू की गई थी। दिसंबर 2023 तक वार्ता के तेरह दौर आयोजित किए गए थे। 10 जनवरी 2024 को 14वें दौर की वार्ता शुरू हुई। लेकन, ब्रिटेन में चुनावों के कारण मई 2024 में यह वार्ता रोक दी गई थी।

एक अन्य पोस्ट में थरूर ने एक्स पर लिखा, 'सरकार द्वारा वायनाड भूस्खलन राहत को ऋण से अनुदान में बदलने और इसे खर्च करने की समय सीमा बढ़ाने के प्रियंका गांधी के अनुरोध का पुरजोर समर्थन करता हूं। केरल की सबसे भीषण आपदा के पीड़ित इससे कम के हकदार नहीं हैं!'

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

गौरतलब है कि वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था। इस पत्र में 30 जुलाई 2024 को केरल जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई में आए विनाशकारी भूस्खलन के पीड़ितों के लिए तत्काल और बिना शर्त वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया था। अपने पत्र में उन्होंने राहत को 'अपर्याप्त' बताया था और फंड से जुड़ी शर्तों पर निराशा व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें: शशि थरूर का कांग्रेस में हाशिए पर जाना तय था, BJP ने बताई इसके पीछे की असल वजह