विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि थरूर का कांग्रेस में हाशिए पर जाना तय था, BJP ने बताई इसके पीछे की असल वजह

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 25 Feb 2025 05:52 AM (IST)

भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कुछ और नहीं बल्कि गांधी परिवार की एक स्वामित्व वाली कंपनी ...और पढ़ें

Shashi Tharoor News भाजपा ने कांग्रेस को घेरा।
Shashi Tharoor News भाजपा ने कांग्रेस को घेरा।

HighLights

  1. अमित मालवीय ने कहा, गांधी परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी है कांग्रेस

पीटीआई, नई दिल्ली। Shashi Tharoor News भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता शशि थरूर का पार्टी में हाशिये पर जाना तय था, क्योंकि उन्होंने गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पार्टी का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

BJP  बोली-  गांधी परिवार की स्वामित्व वाली कंपनी है कांग्रेस

भाजपा आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कुछ और नहीं बल्कि गांधी परिवार की एक स्वामित्व वाली कंपनी है। मालवीय ने दावा किया कि अगर थरूर की सार्वजनिक छवि अच्छी नहीं होती तो उनकी छंटनी तेज और अधिक स्पष्ट होती।

भाजपा की यह टिप्पणी थरूर के एक समाचार पत्र में हाल ही में छपे लेख के बाद आई है, जिसमें केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनकी आलोचना की थी, क्योंकि उन्होंने राज्य में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वामपंथी सरकार की प्रशंसा की थी।

मालवीय ने नरम रुख अपनाने से किया इन्कार

अमित मालवीय ने हिंदू संहति के सदस्य शांतनु सिन्हा के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही बंद करने से इन्कार कर दिया है, जिन्होंने पिछले साल उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए थे। एक वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छोड़ने के बाद तपन घोष द्वारा 2008 में स्थापित दक्षिणपंथी संगठन के सदस्य सिन्हा ने सात जून 2024 को इंटरनेट मीडिया पर मालवीय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। दिल्ली हाई कोर्ट में दायर एक हलफनामे में सिन्हा ने हाल ही में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद करने की मांग की है, जिसका भाजपा नेता ने विरोध किया है।