Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पढ़ें किसे मिला टिकट

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 08:09 AM (IST)

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी जिसमें 124 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस पहली सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम भी मौजूद हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं।

    वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे सिद्धारमैया

    पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डी के शिवकुमार कनकपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद. श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, गांधीनगर से दिनेश गुंडू राव, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेजुएट्स बेरोजगार को हर महीने मिलेंगे तीन हजार रुपये

    इससे पहले, पूर्व सांसद राहुल गांधी ने 20 मार्च को बेलगावी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी हर ग्रेजुएट्स बेरोजगार को 2 साल तक हर महीने तीन हजार रुपये की राशि देगी। वहीं, डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे।

    10 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

    राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही, ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यहां 40% कमीशन वाली सरकार है, जहां कुछ भी करवाना हो तो 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को होगा सूपड़ा साफ

    पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं, जहां गरीबों की आवाज का महत्व होगा और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा।

    बता दें, कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस की कोशिश राज्य की सत्ता में वापसी की है।