Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हर महीने 3000 रुपये, ढाई लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार; राहुल गांधी ने कर्नाटक में युवाओं से किया वादा

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 20 Mar 2023 04:11 PM (IST)

    कर्नाटक के बेलगावी जिले में युवा ध्वनि कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने बेलगावी में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    बेंगलुरु, आनलाइन डेस्क। Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने तीन हजार रुपये, जबकि डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1500 रुपये देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ''कर्नाटक की भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार''

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'युवा ध्वनि' को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां के युवाओं ने कहा कि उन्हें यहां कोई नौकरी नहीं मिल रही है और लोगों ने शिकायत की कि यह सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह 40% कमीशन वाली सरकार है। यहां कुछ भी करवाना हो तो 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।

    'ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने देंगे 3000 रुपये'

    राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कर्नाटक के ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने दो साल तक तीन हजार रुपये और डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही, 10 लाख युवाओं को रोजगार और 2.5 लाख सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

    'ये देश सबका है, दो-तीन का नहीं'

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह देश सभी का है। चुने हुए केवल दो तीन लोगों का नहीं है। यह देश अदाणी का नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनिंदा लोग, जो भाजपा के दोस्त हैं, उन्हें ही पूरा फायदा मिल रहा है। यह भ्रष्टाचार की ओर ले जा रहा है।

    'भाजपा सरकार का होगा सूपड़ा साफ'

    राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जहां गरीबों की आवाज़ का महत्व होगा, जहां ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा।