विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का किया बचाव, कहा- उनका भाषण हिंडनबर्ग शोध पत्र के दावों पर आधारित था

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 10 Feb 2023 12:55 PM (IST)

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण को लेकर उनका बचाव किया है। ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का किया बचाव
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का किया बचाव

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारे अंदर किसी से बदले की भावना नहीं है। राहुल गांधी ने भाषण में जो कुछ कहा, वह उनके विचार से कुछ नहीं था, बल्कि उन्होंने अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग शोध पत्र द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों के आधार पर अपनी टिप्पणी की है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 105 के अनुसार, हम संसद में अपने विचार बिना फ़िल्टर किए रख सकते हैं। यह दुख की बात है कि राहुल गांधी के विचारों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। राहुल गांधी के मन में किसी से बदले की भावना नहीं है।

राहुल गांधी ने भाजपा को पप्पू बना दिया है

इससे पहले, गुरुवार को लोकसभा में चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जितना चाहो, राहुल गांधी को पप्पू बनाने की कोशिश कर लो, लेकिन उन्होंने भाजपा को पप्पू बना दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सही जगह पर निशाना साधा है। यही वजह है कि भाजपा के अंदर हंगामा मचा हुआ है।

सत्ताधारी पार्टी कर रही उद्योगपति की वकालत

चौधरी ने आरोप लगाया कि पहली बार एक सत्ताधारी पार्टी एक उद्योगपति की वकालत कर रही है। यह हम अपनी ओर से नहीं कह रहे हैं। यह हिंडनबर्ग रिपोर्ट में आया है। हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो इसमें गलत क्या है? 

राहुल गांधी ने अदाणी को लेकर सरकार को घेरा

बता दें, राहुल गांधी ने संसद में अदाणी को लेकर कहा था कि देश को पता होना चाहिए कि अरबपति व्यवसायी के पीछे कौन सी शक्ति है। राहुल ने कहा कि देश को पता होना चाहिए कि अदाणी और पीएम मोदी के बीच कैसा रिश्ता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार संसद में अदाणी पर चर्चा कराने से डरती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।