Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिग्विजय सिंह के बड़बोलेपन के कारण ही कांग्रेस की दुर्गति, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

    By JagranEdited By: Krishna Bihari Singh
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 10:45 PM (IST)

    Union Minister Anurag Thakur attack on Congress केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआइ का समर्थन करने पर कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दलों का कड़ा विरोध दर्ज किया है।

    Hero Image
    Union Minister Anurag Thakur attack on Congress

    नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआइ का समर्थन करने पर कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दलों का कड़ा विरोध दर्ज किया है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएफआइ और संघ की तुलना करने वाले बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की आज यह दुर्गति दिग्विजय सिंह के बड़बोलेपन के कारण ही हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSS और पीएफआइ की तुलना पर करारा वार

    इसीतरह भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएफआइ की तुलना करने के लिए शर्मसार होना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने रविवार को दिग्वजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही हो और कोई आतंकवादी ओसामा को ओसामा जी कहे तो इसे वोट बैंक के लिए की जाने वाली बयानबाजी समझना जाहिए।

    दस जनपथ से चलती थी यूपीए सरकार

    कांग्रेस और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में सरकार सात रेसकोर्स मार्ग के बजाय दस जनपथ से चलती थी। देश की सुरक्षा को मजबूत करने का दावा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने और विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। घुसपैठ और आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

    बिहार में जंगल राज लौट आएगा

    जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से वहां तेजी से विकास हो रहा है। इसीतरह पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सड़क से रेल मार्ग और हवाई पट्टी बनाने का काम बहुत तेजी से हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने राजद के शिवानंद तिवारी और एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज लौट आएगा।

    आतंकवादियों का दिया साथ

    उन्होंने दावा किया कि सरकार तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को खत्म कर मुस्लिम समुदाय के लिए अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिये कल्याण कर रही है। वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह को संघ और पीएफआइ की तुलना करने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने हमेशा से आतंकवादियों का ही साथ दिया है। उन्होंने बटला हाउस के आतंकियों का भी समर्थन किया था।

    मध्य प्रदेश में नहीं ला पा रहे सत्ता

    भाजपा नेता ने कहा कि दिग्‍व‍िजय सिंह की आज यह स्थिति हो गई है कि वह बीस सालों के बाद भी मध्य प्रदेश में सत्ता में नहीं आ पा रहे हैं। वह आतंकी संगठन की तुलना संघ से कर रहे हैं कि जिसकी देशभक्ति पर कोई सवालिया निशान लगाया ही नहीं जा सकता। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने केरल में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की हिंसा की तुलना संघ और विहिप से करते हुए कहा था कि यह सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। 

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस के इस अध्यक्ष ने आर्थिक सुधारों से बदली थी देश की तस्वीर, पांच साल तक चलाई थी अल्पमत की सरकार 

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अमित शाह के बिहार दौरे के क्या है मायने, सीमांचल को इसलिए कहा जाता है राजनीतिक चक्रव्यूह

    comedy show banner
    comedy show banner