विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई को पार्टी से निकाला, राहुल गांधी पर बयान देना पड़ा भारी

Published: Wed, 11 Jun 2025 01:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jun 2025 01:56 PM (IST)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से 6 साल ...और पढ़ें

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर (फोटो-सोशल मीडिया)
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर (फोटो-सोशल मीडिया)

पीटीआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और मध्य प्रदेश के राधोगढ़ से पूर्व विधायक और पांच बार के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर हो गए हैं। लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया फैसला

पार्टी ने लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उमर अब्दुल्ला पर किए गए बयानों को गलत माना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये फैसला लिया है। पार्टी ने कहा लक्ष्मण सिंह की अपमानजनक टिप्पणियों ने सारी हदें पार कर दी हैं। 

क्या था लक्ष्मण सिंह का बयान?

लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी पर बयान दिया था।   उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के नमाज वाले बयान पर टिप्पणी की थी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था, मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इसके जवाब में लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ये बचपना हम लोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा नादान हैं, राहुल गांधी सोच  समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।

उमर अब्दुल्ला पर लगाया था आरोप

 साथ ही उन्होंने उमर अब्दुल्ला को आतंकवादियों से मिले होने का भी आरोप लगाया था। लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था, हमारे नेताओं को थोड़ा सोच-समझकर बोलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर क्यों उठाए सवाल? CM रेखा गुप्ता के 100 दिन के कार्यकाल की गिनाई खामियां